hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टोक्यो ओलंपिक : निशानेबाज सौरभ 10 मी. एयर पिस्टल में 7वें स्थान पर रहे, दीपिका की टीम फिर मायूस
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टोक्यो ओलंपिक : निशानेबाज सौरभ 10 मी. एयर पिस्टल में 7वें स्थान पर रहे, दीपिका की टीम फिर मायूस
खेलहिन्दी

टोक्यो ओलंपिक : निशानेबाज सौरभ 10 मी. एयर पिस्टल में 7वें स्थान पर रहे, दीपिका की टीम फिर मायूस

Vinayak Barot
Last updated: July 24, 2021 5:30 pm
Vinayak Barot
Published: July 24, 2021
Share
SHARE

टोक्यो, 24 जुलाई। मेरठ के होनहार निशानेबाज सौरभ चौधरी ने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक खेलों की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अपने भरसक जानदार प्रदर्शन किया। लेकिन फाइनल में आठ शूटरों के बीच उन्हें सातवें स्थान पर रहना पड़ा।

  • क्वालीफाइंग राउंड में शीर्ष पर रहे थे अभिषेक

पहली बार ओलंपिक खेलों में उतरे 19 वर्षीय शूटर सौरभ ने दिन में क्वालीफाइंग दौर में 36 शूटरों के बीच सर्वोच्च स्थान पर रहते हुए सात अन्य निशानेबाजों के साथ फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल में 137.4 के स्कोर से वह सातवें स्थान पर रह गए। ईरान के जावेद फोरोउगी ने 244.8 अंकों के ओलंपिक रिकॉर्ड से स्वर्ण पदक जीता जबकि सर्बिया का दामिर मिकेच (237.9) को रजत व उत्तर कोरियाई वेई पैंग (217.6) को कांस्य पदक मिला।

  • अन्य भारतीय शूटर क्वालीफाइंग राउंड में बाहर

क्वालीफाइंग राउंड में उतरे दूसरे भारतीय अभिषेक वर्मा 17वें स्थान पर रहकर बाहर हुए। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में भारत की दोनों प्रतिभागियों को निराश होना पड़ा। 50 शूटरों के क्वालीफाइंग दौर में एल्वनिल वारारिवान 16वें और अपूर्वी चंदेला 36वें स्थान पर रहीं।

  • धर्नुधर दीपिका व प्रवीण की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

तीरंदाजी के व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में पहले दिन मायूस करने वालीं महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव को मिश्रित युगल में निराशा हाथ लगी। भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरियाई टीम ने 6-2 से मात दी। इसके पूर्व भारतीय टीम ने अंतिम 16 में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चीनी ताइपे की टीम को 5-3 से हराया था।

  • टेबल टेनिस मिश्रित युगल में कमल व मनिका परास्त

टेबल टेनिस के मिश्रित युगल में अचिंत्य शरथ कमल व मनिका बत्रा को अंतिम 16 राउंड में हार का सामना करना पड़ा। यह ओलंपिक के इस इवेंट में बत्रा और कमल का पहला ही मैच था। इन दोनों को ताइवान लिन यू जू और चेंग चिंग की जोड़ी ने 27 मिनट में 11-8, 11-6, 11-5, 11-4 से हराया।

  • सुशीला की हार से जूडो में भारतीय चुनौती समाप्त

सुशीला देवी लिकमाबम को जूडो स्पर्धा में अपने पहले ही मुकाबले में हार मिली। एलिमिनेशन राउंड ऑफ 32 में सुशीला हंगरी की इवा सेरनोवस्की के सामने थीं। सुशीला को 2.40 मिनट तक चले मुकाबले में 0एस1 के मुकाबले 10एस1 के स्कोर से हार मिली। इस इवेंट में सुशीला भारत की एकमात्र उम्मीदवार थीं।

  • नौकायन में अरविंद व अर्जुन हीट में 5वें स्थान पर रहे

भारतीय नौकायन खिलाड़ी अरविंद सिंह और अर्जुन लाल जाट पुरुषों की लाइटवेट डबलस्कल्स स्पर्धा में अपनी हीट में पांचवें स्थान पर रहकर रेपेशाज दौर में पहुंच गए। दूसरी हीट में उतरी भारतीय जोड़ी ने छह टीमों की स्पर्धा में 6:40.33 का समय निकाला और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी।

You Might Also Like

बजट में विकास और आर्थिक सुधार को संतुलित करने का प्रयास : सीतारमण
एनआईए की बड़ी कार्रवाई: आतंकी साजिश की जांच के तहत मध्य प्रदेश और राजस्थान में मारे छापे
UN में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की कोशिश में मोदी सरकार, बोले जयशंकर- थोड़ा समय लगेगा
बॉलीवुड : माधुरी दीक्षित ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ किया रोमांटिक डांस, वीडियो वायरल
पीएम मोदी का रूस को विशेष उपहार – रूसी नागरिकों को 30 दिनों के लिए मिलेगा भारत का फ्री ई-टूरिस्ट वीजा
TAGGED:Air PistolSaurabhshooterTokyo olympics
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?