hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली-एनसीआर में 23 जनवरी को आंधी-बारिश के आसार, एक्यूआई ने बढ़ाई चिंता, आईएमडी का अलर्ट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > दिल्ली > दिल्ली-एनसीआर में 23 जनवरी को आंधी-बारिश के आसार, एक्यूआई ने बढ़ाई चिंता, आईएमडी का अलर्ट
दिल्लीराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में 23 जनवरी को आंधी-बारिश के आसार, एक्यूआई ने बढ़ाई चिंता, आईएमडी का अलर्ट

Revoi Editor
Last updated: January 22, 2026 10:57 am
Revoi Editor
Published: January 22, 2026
Share
SHARE

नोएडा, 22 जनवरी। दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने 23 जनवरी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस दिन क्षेत्र में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, 22 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

हालांकि, 22 जनवरी को लेकर किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई थी। लेकिन, 23 जनवरी को मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। साथ ही, पूरे दिन गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। सुबह, दोपहर, शाम और रात, हर समय आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

विभाग की मानें तो बारिश के बाद 24 और 25 जनवरी को एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। 24 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि 25 जनवरी को न्यूनतम तापमान घटकर 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोनों दिन सुबह के समय मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। दूसरी ओर, दिल्ली-एनसीआर की हवा लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। इसी बीच, एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) भी बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है।

गाजियाबाद के लोनी में एक्यूआई 375, वसुंधरा में 375, इंदिरापुरम में 341 और संजय नगर में 270 दर्ज किया गया। नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 338, सेक्टर-1 में 325 और सेक्टर-116 में 337 रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। आनंद विहार में एक्यूआई 382, चांदनी चौक में 363, आरके पुरम में 359, पंजाबी बाग और पूसा में 345, द्वारका सेक्टर-8 में 342 और अशोक विहार में 333 दर्ज किया गया। कई इलाकों में हवा ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 23 जनवरी को बारिश और तेज हवाओं से वायु प्रदूषण में कुछ हद तक राहत मिल सकती है, लेकिन इसके बाद ठंड और कोहरे के कारण एक बार फिर स्थिति बिगड़ने की आशंका है।

You Might Also Like

टी20 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत, दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से शिकस्त दी
मोरबी के आरोपियों पर वकीलों का भी फूटा गुस्सा, बार एसोसिएशन से केस नहीं लड़ने का प्रस्ताव पास
कीर्ति आजाद और पवन वर्मा टीएमसी में शामिल, ममता बनर्ती ने दिलाई सदस्यता
UCC को लेकर पीएम मोदी के बयान पर उखड़ा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, कहा – ‘शरिया कानून से समझौता नहीं करेंगे’
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा का आरोप – बिहार सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही भाजपा
TAGGED:aqichances of thunderstorm and rainDelhi-NCRimd alertJanuary 23
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?