निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी : इस बार 97 करोड़ लोग डालेंगे वोट, 18-29 आयु वर्ग के दो करोड़ से अधिक युवा

नई दिल्ली, 9 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। इस क्रम में आयोग ने जानकारी दी है कि आगामी लोकसभा चुनावों में लगभग 97 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं। वहीं 18-29 आयु वर्ग के दो करोड़ से अधिक युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है।

पिछले लोकसभा चुनाव 2019 से पंजीकृत मतदाताओं में 6 प्रतिशत की वृद्धि

पिछले लोकसभा चुनाव 2019 से पंजीकृत मतदाताओं में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है। चुनाव आयोग ने कहा कि दुनिया में मतदाताओं की सबसे बड़ी संख्या (96.88 करोड़) भारत में आगामी आम चुनावों के लिए मतदान करने के लिए पंजीकृत है। लिंग अनुपात 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने पुणे में कहा कि EC ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण में खुलासे और पारदर्शिता के साथ-साथ मतदाता सूची की शुद्धता और स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया है। हर चरण में राजनीतिक दलों की भागीदारी के साथ-साथ मतदाता सूची के पुनरीक्षण में शामिल किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular