hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश में स्कूलों के विलय के पीछे गहरी साजिश है: अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > उत्तर प्रदेश में स्कूलों के विलय के पीछे गहरी साजिश है: अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला
उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश में स्कूलों के विलय के पीछे गहरी साजिश है: अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला

Revoi Editor
Last updated: July 3, 2025 3:11 pm
Revoi Editor
Published: July 3, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 3 जुलाई। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत उत्तर प्रदेश सरकार पर बुधवार को तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों को विलय करने के हालिया कदमों के पीछे गहरी साजिश है।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यादव ने कहा, ‘‘शिक्षा ही विकास की सबसे बड़ी कसौटी होती है। भाजपा सरकार में शिक्षा और शिक्षकों की जो उपेक्षा हो रही है उसके पीछे एक गहरी साजिश की ये आशंका बलवती हो रही है कि भाजपा आनेवाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है, जो शिक्षित होता है वह सकारात्मक भी होता है और सहनशील भी, ऐसे लोग भाजपा की नकारात्मक राजनीति को कभी भी स्वीकार नहीं करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षा से ही उनमें चेतना आती है और वो उत्पीड़न व शोषण के खिलाफ एकजुट हो जाते हैं। शिक्षा से जो आत्मविश्वास आता है वह भाजपा जैसे वर्चस्ववादी दल के विरोध का कारण बनता है, इसीलिए न होंगे स्कूल, न होगा भाजपा का विरोध।’’

यादव ने आरोप लगाया, ‘‘आज गांवों में स्कूल बंद होंगे कल को भाजपा के संगी-साथी सेवा के नाम पर अपने स्कूल वहां खोलने के लिए पहुंच जाएंगे। जिससे वो अपनी दरारवादी सोच के बीज बो सकें।’’ सपा नेता ने कहा कि भाजपा अपनी प्रभुत्ववादी सोच को बनाए रखने के लिए अशिक्षित व अवैज्ञानिक लोगों की ताली बजाती, थाली पीटती अनपढ़ों की भीड़ चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘नकारात्मक सोच के लिए प्रभुत्ववादी, घोर स्वार्थी व अनपढ़ों का समर्थन चाहिए होता है। सच में शिक्षित व परमार्थ से प्रेरित एक चैतन्य व जागरूक व्यक्ति कभी भी भाजपा जैसी सोच का समर्थक नहीं हो सकता है। जितनी शिक्षा प्रसारित होगी उतनी ही भाजपाई राजनीति की जड़ कमजोर होगी।’’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सब जानते हैं कि जो चीज निगाह से दूर हो जाती है वो दिमाग से भी दूर हो जाती है। जब आसपास स्कूल ही नहीं दिखेंगे तो शिक्षा की साक्षात प्रेरणा ही समाप्त हो जाएगी।’’ यादव ने कहा कि हमारा तर्क ये है कि जब एक मतदाता के लिए बूथ बनाया जा सकता है तो 30 बच्चों के लिए स्कूल चलाया क्यों नहीं जा सकता है? ये पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के वंचित समाज को और भी वंचित करने का एक बड़ा षड्यंत्र है।’’
सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने शैक्षिक संसाधनों को युक्तिसंगत बनाने और कम नामांकन, शिक्षकों की कमी और बुनियादी ढांचे के दोहराव जैसे मुद्दों को दूर करने के लिए स्कूलों का विलय करने का फैसला किया है। अधिकारियों का दावा है कि इस कदम का उद्देश्य छोटे और कम दाखिले वाले स्कूलों को समेकित करना और उन्हें पास के संस्थानों में विलय करना है।

You Might Also Like

निर्वाचन आयोग का फैसला : 5 राज्यों में चुनावों के मद्देनजर अभिनेता राजकुमार राव आज से ‘नेशनल आइकन’
सचिन पायलट का दावा – राजस्थान में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी
उत्तर प्रदेश : चुनाव से पहले योगी सरकार किसानों को देगी बड़ी सौगात, जानें क्या है पूरा प्लान
शेयर बाजार को खुलते ही जोरदार झटका : सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 22,838 अंक से फिसला
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
TAGGED:akhilesh yadavBJPMergerschoolsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

टीम इंडिया को झटका : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित

Vinayak Barot
Vinayak Barot
June 26, 2022
ओमिक्रॉन की दहशत के बीच मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का एलान
असम में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त : 5 जवान शहीद, एयरफोर्स ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के दिए आदेश
दूसरे के घरों में बर्तन मांजती थीं दुलारी देवी, वित्त मंत्री सीतारमण ने उनकी दी हुई साड़ी पहनकर पेश किया बजट
मनीष सिसोदिया ने जेल से देशवासियों के नाम लिखा पत्र, पीएम मोदी पर किया हमला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?