hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: देश के पिता नहीं, देश के तो लाल होते हैं… कंगना ने फिर दिया विवादित बयान, भाजपा ने किया किनारा, भड़की कांग्रेस
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > देश के पिता नहीं, देश के तो लाल होते हैं… कंगना ने फिर दिया विवादित बयान, भाजपा ने किया किनारा, भड़की कांग्रेस
राजनीतिमनोरंजनराष्ट्रीयहिन्दी

देश के पिता नहीं, देश के तो लाल होते हैं… कंगना ने फिर दिया विवादित बयान, भाजपा ने किया किनारा, भड़की कांग्रेस

Revoi Editor
Last updated: October 3, 2024 12:27 pm
Revoi Editor
Published: October 3, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर नया विवाद खड़ा कर दिया। वहीं भाजपा ने उनके इस बयान से किनारा कर लिया है। कंगना रनौत ने शास्त्री को उनकी 120 वीं जयंती पर एक पोस्ट के माध्यम से श्रद्धांजलि दी, जो राष्ट्रपिता के रूप में महात्मा गांधी के कद को कम करने वाला प्रतीत हुआ।

  • कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर क्या लिखा

रनौत ने अपनी ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ पर लिखा, “देश के पिता नहीं, देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं भारत के ये लाल।” एक अन्य पोस्ट में अभिनेत्री ने देश में स्वच्छता पर गांधीजी की विरासत को आगे बढ़ाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया। शास्त्री और गांधी पर पोस्ट ने हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद के लिए एक और विवाद को जन्म दे दिया। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने गांधी पर “भद्दे कटाक्ष” के लिए रनौत की आलोचना की।

  • सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना को घेरा

सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा सांसद कंगना ने यह भद्दा कटाक्ष किया। गोडसे के उपासक बापू और शास्त्री जी में भेद करते हैं। क्या नरेन्द्र मोदी अपनी पार्टी की नए गोडसे भक्त को दिल से माफ करेंगे? राष्ट्रपिता हैं, सपूत हैं, शहीद हैं, सभी का सम्मान होना चाहिए।” मार्च में, श्रीनेत खुद लोकसभा चुनाव से पहले अभिनेत्री के बारे में एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गई थीं।

  • बीजेपी का कंगना से फिर किनारा

पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने भी रनौत की नयी टिप्पणी की आलोचना की। कालिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट एक वीडियो में कहा, “मैं गांधी जी की 155वीं जयंती पर कंगना रनौत द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा करता हूं। अपने छोटे से राजनीतिक जीवन में उन्हें विवादित बयान देने की आदत पड़ गई है।” उन्होंने कहा, “राजनीति उनका क्षेत्र नहीं है। राजनीति एक गंभीर मामला है। बोलने से पहले सोचना चाहिए… उनकी विवादास्पद टिप्पणी पार्टी के लिए परेशानी का कारण बनती है।”

You Might Also Like

भारतीय क्रिकेट टीम दिसम्बर में दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर जाएगी, बीसीसीआई और सीएसए ने जारी किया शेड्यूल
वाराणसी : बीएचयू में एक बार फिर छात्रा से छेड़खानी, दो आरोपित हिरासत में
RSS ने सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान का किया समर्थन, कहा – हिन्दुओं को तोड़ने का हो रहा काम
भारत में मृत्यदंड के सवाल पर AI वकील का जवाब सुन प्रभावित हुए CJI डीवाई चंद्रचूड़
अंतरराष्ट्रीय मंच पर कनाडा की पोल खोलने की तैयारी, संयुक्त राष्ट्र में बोल सकते हैं एस. जयशंकर
TAGGED:BJPCOngressControversial statementkangana
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

मणिपुर के बाद अब हावड़ा की घटना से देश शर्मसार, महिला प्रत्याशी को निर्वस्त्र करके घुमाया गया, वीडियो वायरल

Vinayak Barot
Vinayak Barot
July 21, 2023
यूपी : मेरठ में ग्रामीणों ने दो पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, अवैध वसूली का लगाया आरोप
पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला – ‘इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो रामलला फिर से टेंट में होंगे’
फीफा विश्व कप 2022 : 32 प्रतिभागी टीमों के ग्रुप घोषित, दो पूर्व चैंपियन स्पेन और जर्मनी एक ही ग्रुप में
सिंगापुर से लौटते ही बढ़ी लालू यादव की मुश्किलें, इस मामले में कोर्ट ने भेजा नोटिस
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?