hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को होगा, 50 मंत्री ले सकते हैं शपथ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को होगा, 50 मंत्री ले सकते हैं शपथ
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को होगा, 50 मंत्री ले सकते हैं शपथ

Vinayak Barot
Last updated: March 19, 2022 12:13 am
Vinayak Barot
Published: March 18, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 18 मार्च। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह आगामी 25 मार्च को राज्य की राजधानी लखनऊ में शहीद पथ स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में करीब 50 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, जिनमें तीन उप मुख्यमंत्री भी हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में महिलाओं और युवाओं को खास तवज्जो मिलेगी।

गौरतलब है कि पांच वर्षों के सफल कार्यकाल के बाद यूपी की सत्ता में वापसी करने वाले योगी आदित्यनाथ 37 वर्षों का मिथक तोड़ इतिहास रचने जा रहे हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो 37 वर्षों बाद कोई मुख्यमंत्री पांच वर्षों का कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार सत्ता संभालेगा।

पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपाशासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। उनके अलावा विपक्ष के भी कई शीर्ष नेताओं के शपथ समारोह में उपस्थित रहने की संभावना है।

इकाना स्टेडियम में 65 हजार लोगों की उपस्थिति रहेगी

इस बीच इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को अपराह्न चार बजे प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समारोह में करीब 65,000 लोगों की मौजूदगी होगी। मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर योगी की पार्टी नेतृत्व के साथ मंत्रणा हो चुकी है। सरकार गठन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को क्रमशः पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक बनाया गया है। शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची को मुख्यमंत्री के गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने पर अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

सोनिया, मायावती, मुलायम, अखिलेश व प्रियंका को भी भेजा जाएगा आमंत्रण

प्राप्त जानकारी के अनुसार योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इन लाभार्थियों में महिलाओं की भी पर्याप्त भागीदारी होगी।

You Might Also Like

यूपी : कुशीनगर में मदनी मस्जिद पर चला बुलडोजर, बिना नक्शा सरकारी जमीन पर हुआ था निर्माण
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा देश, बोले रक्षा मंत्री- 2024-25 में 1.20 लाख करोड़ के घरेलू सैन्य उपकरण खरीदे गए
देशभर धूमधाम से मनाई जा रही ईद : पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल-फितर और नवरोज़ की बधाई
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने किए 23 आईएएस अधिकारियों का तबादले, गोरखपुर-नोएडा समेत 10 जिलों के बदले DM
बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री की जान को खतरा! फोन पर मिली धमकी – 13वीं की तैयारी कर लो…
TAGGED:50 ministers may take oathswearing-in ceremonyuttar pradeshYogi Adityanath Cabinet
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

बांग्‍लादेशी सेना के रिटायर जनरल ने उगला जहर – ‘भारत के टुकड़े हो जाएंगे, तभी बांग्‍लादेश में आएगी शांति’

Revoi Editor
Revoi Editor
December 3, 2025
जहांगीरपुरी हिंसा : मुख्य आरोपित अंसार सहित अन्य संदिग्धों के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया धन शोधन का केस
सीबीएसई की 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित, 87.33 फीसदी विद्यार्थी पास, त्रिवेंद्रम रीजन अव्वल, प्रयागराज फिसड्डी
आईपीएल 2021 : रॉयल्स की बड़ी जीत में बटलर का शतक, सनराइजर्स की दुर्गति जारी
UP Weather Today: गर्मी से मिलेगी निजात, यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?