hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नम आंखों से दी गई देश के ‘अमूल्य रत्न’ को अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा का अंतिम संस्कार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > नम आंखों से दी गई देश के ‘अमूल्य रत्न’ को अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा का अंतिम संस्कार
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

नम आंखों से दी गई देश के ‘अमूल्य रत्न’ को अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा का अंतिम संस्कार

Revoi Editor
Last updated: October 10, 2024 7:51 pm
Revoi Editor
Published: October 10, 2024
Share
SHARE

मुंबई, 10 अक्टूबर। भारतीय उद्योग जगत के ‘अमूल्य रत्न’, देश के सबसे बड़े कारोबारी ट्रस्‍ट टाटा समूह के मानद चेयरमैन और परोपकारी रतन टाटा को आज शाम यहां नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। 86 वर्षीय दिवंगत प्रतिष्ठित उद्योगपति का मध्य मुंबई में वर्ली स्थित श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार से पहले रतन टाटा का पार्थिव शरीर दक्षिण मुंबई स्थित एनसीपीए में अंतिम दर्शन के लिए पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 3.55 बजे तक रखा गया था, जहां विभिन्न वर्गों के हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

VIDEO | State honours to be accorded to industrialist Ratan Tata, whose mortal remains are being cremated at Worli Crematorium in Mumbai. pic.twitter.com/4qysETpVG5

— Press Trust of India (@PTI_News) October 10, 2024

कोलाबा स्थित टाटा के आवास से लेकर राष्ट्रीय प्रदर्शन कला संस्थान (NCPA) और फिर श्मशान घाट तक लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। वर्ली श्मशान घाट पर मुंबई पुलिस ने रतन टाटा को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। शवदाह गृह में रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा समेत उनके परिवार के सदस्य और टाटा समूह के अध्यक्ष एन, चंद्रशेखरन समेत शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। शवदाह गृह में मौजूद एक धर्म गुरु ने बताया कि अंतिम संस्कार पारसी परंपरा के अनुसार किया गया।

VIDEO | Ratan Tata’s last rites being performed with full state honours at Worli Crematorium in Mumbai. #RIPRatanTataji pic.twitter.com/72fWj3It4t

— Press Trust of India (@PTI_News) October 10, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्रीद्व देवेंद्र फडणवीस व अजित पवार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल सहित विभिन्न दलों के राजनेता, कारोबारी, खेल व मनोरंजन जगत के कई बड़े नाम अंतिम संस्कार के वक्त उपस्थित थे।

Have joined millions of Indians to grieve the sad demise of Ratan Tata Ji. Also laid a wreath on behalf of PM Shri Narendra Modi Ji.

Ratan Tata Ji will always be remembered as a beacon of patriotism and integrity. As an industrialist respected across the world, he steered Tata… pic.twitter.com/V6OHbcVKZx

— Amit Shah (@AmitShah) October 10, 2024

महाराष्ट्र, गुजरात व झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक

गौरतलब है कि वृद्धावस्था की बीमारियों से पीड़ित रतन टाटा ने बुधवार को देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। महाराष्ट्र, झारखंड व गुजरात सरकारों ने टाटा के निधन पर आज एक दिन के राजकीय शोक का भी एलान कर रहा था।

You Might Also Like

फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, प्रति सिलेंडर 15 रुपये हुआ महंगा
राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा का मकसद वास्तविक लोकतंत्र के साझा मूल्यों को बढ़ावा देना है: सैम पित्रोदा
दिल्ली-NCR की हवा में घुला जहर! सांस लेना हुआ मुश्किल, दिल्ली बनी गैस चैंबर, चौथे दिन भी AQI 400 पार
विश्व एथलेटिक्स : नीरज ने पहले ही प्रयास में किया सत्र का सर्वश्रेष्ठ भाला प्रक्षेप, फाइनल में बनाई जगह
सोशल मीडिया साइट X का सर्वर हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स को हो रही परेशानी
TAGGED:country's 'priceless gem'funeral was held with state honorsRatan Tata's funeraltearful farewell to Ratan Tata
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

उद्धव ठाकरे का दावा – बिहार में वोट पाने के लिए मोदी सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को दिया ‘भारत रत्न’

Revoi Editor
Revoi Editor
February 11, 2024
गुजरात चुनाव प्रथम चरण : अपराह्न तीन बजे तक 48 फीसदी से ज्यादा मतदान, सबसे आगे चल रहा तापी
महिला जूनियर हॉकी विश्व कप : भारत की जबर्दस्त शुरुआत, कनाडा पर 12-0 की जीत में मुमताज ने किए चार गोल
यूपी चुनाव 2022 : सीएम योगी का सपा पर हमला, बताया- जिन्ना के उपासक
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बोले – असम सरकार अफस्पा पूरी तरह हटाने के लिए केंद्र से करेगी सिफारिश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?