1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. संभल में तनाव व्याप्त: जामा मस्जिद से करीब 300 मीटर की दूरी पर मिला ऐतिहासिक कुआं, खुदाई आज भी जारी
संभल में तनाव व्याप्त: जामा मस्जिद से करीब 300 मीटर की दूरी पर मिला ऐतिहासिक कुआं, खुदाई आज भी जारी

संभल में तनाव व्याप्त: जामा मस्जिद से करीब 300 मीटर की दूरी पर मिला ऐतिहासिक कुआं, खुदाई आज भी जारी

0
Social Share

संभल, 26 दिसंबर। कार्तिकेश्वर महादेव मंदिर को जनता के लिए खोले जाने के बाद से संभल में तनाव व्याप्त है और आसपास मंदिर के अवशेष और कुएं मिलने की प्रक्रिया जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार, गुरुवार को खुदाई के दौरान एक और कुंआ मिला है। यह कुंआ जामा मस्जिद से करीब 300-400 मीटर की दूरी पर मिला। यह कूप संभल सदर के सरथल चौकी इलाके में मिला है।

कुएं की खुदाई का काम जारी

बताया जा रहा है कि यह कुंआ हिंदू आबादी में मिला में मिला है। नगर पालिका की टीम कूप के ऊपर से मिट्टी हटाने का कार्य कर रही है। मिट्टी हटाने के बाद कूप की खुदाई का कार्य होगा। यहां पर मलबा पड़ा हुआ है। जिसके बारे में लोगों ने दावा किया है कि इसके नीचे मंदिर हो सकता है। कुछ लोगों का दावा है कि यहां पर मंदिर के अवशेष भी नजर आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का दावा- पुराणों में भी इस कूएं का है वर्णन

जामा मस्जिद के पास मिले कुएं को स्थानीय निवासियों ने ऐतिहासिक बताया है। एक स्थानीय नागरिक ने दावा कि इसी कूप में स्नान करके लोग पहले हरिहर मंदिर में पूजा करने जाते थे। स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया कि इस कूप का पुराणों में भी वर्णन है। एक शख्स ने कहा कि 20 साल पहले इस कूएं में पानी था। इस कूप के पास मृत्युंजय महादेव मंदिर भी था। यह 19 कूप में से एक मृत्यु कूप है। जिसकी आज खुदाई चल रही है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code