अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज : श्रेयस की कप्तानी में टीम इंडिया घोषित, फिटनेश की शर्त पर बुमराह शामिल

नई दिल्ली, 1 सितम्बर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में इसी माह प्रस्तावित तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी। सीनियर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है जबकि तिलक वर्मा उनके नायब होंगे।

एशियाई खेलों के लिए चयनित टीम ही अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी

दरअसल, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने इसी माह के अंत में आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम को ही अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी उतारने का फैसला किया है। यानी अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हीं खिलाड़ियों को चुना गया है, जो इस आइची-नागोया एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे तीनों मैच

दिलचस्प यह है कि इस सीरीज का मेजबान अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) है। हालांकि सीरीज के तीनों टी20 मुकाबले 13, 15 और 17 सितम्बर को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

बुमराह के अलावा हर्षित राणा, रेड्डी व सुंदर को भी जगह

टीम की बात करें तो अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, युवा पेसर तेज गेंदबाज हर्षित राणा, ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को भी जगह दी गई है। लेकिन इन सबकी उपलब्धता उनकी फिटनेस स्वीकृति पर निर्भर करेगी।

भारतीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उप कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह व हर्षित राणा।

नोट : जसप्रीत बुमराह, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस स्वीकृति पर निर्भर।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular