1. Home
  2. हिंदी
  3. खेल
  4. पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए हॉकी इंडिया का आधिकारिक साझेदार बना टाटा स्टील
पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए हॉकी इंडिया का आधिकारिक साझेदार बना टाटा स्टील

पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए हॉकी इंडिया का आधिकारिक साझेदार बना टाटा स्टील

0
Social Share

जमशेदपुर, 14 दिसम्बर। टाटा स्टील लिमिटेड ने भारत में अगले वर्ष आयोजित होने वाले हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 का आधिकारिक भागीदार बनने के लिए हॉकी इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। पुरुष हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण अगले माह 13 जनवरी से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर व राउरकेला में होगा।

13 जनवरी से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर व राउरकेला में होगा आयोजन

टाटा स्टील की प्रेस विज्ञप्ति में बुधवार को कहा गया कि इस एमओयू पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए गए। टाटा स्टील के कॉरपोरेट सेवा के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने इस विज्ञप्ति में कहा, ‘भारत में खेलों के प्रतिबद्ध और दीर्घकालिक संरक्षक के रूप में टाटा स्टील को एक बार फिर हॉकी पुरुष विश्व कप के साथ जुड़ने पर गर्व है।’

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, ‘टाटा स्टील ने भारतीय हॉकी को बढ़ावा देने, खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और इस विश्व को और बड़ा बनाने में बड़ा योगदान दिया है।’

भारत चौथी बार हॉकी  विश्व कप की मेजबानी कर रहा

देखा जाए तो भारत को चौथी बार FIH पुरुष विश्व कप की मेजबानी करने का अवसर हाथ लगा है। इसके पूर्व भारत 1982 में बॉम्बे में, 2010 में नई दिल्ली में और 2018 में ओडिशा में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का सफल आयोजन कर चुका है। टूर्नामेंट में इस बार भी कुल 16 देश हिस्सा लेंगे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code