चेन्नई, 17 नवम्बर। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए रिटेंशन के अंतिम दिन (17 नवम्बर) यानी मंगलवार को पांच बार के पूर्व चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से एक बड़ी खबर सामने आई, जब धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से भी संन्यास की घोषणा कर दी। दूसरे शब्दों में कहें तो माही के आईपीएल करिअर पर भी अब विराम लग गया।
Captain Dhoni – Legacy
Mentor Dhoni – Future#ForOurThala https://t.co/5h9wtJnrPn
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
CSK ने की आधिकारिक घोषणा
आईपीएल फ्रेंचाइजी सीएसके ने हालांकि धोनी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें टीम का मार्गदर्शक (mentor) नियुक्त किया है। CSK ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि धोनी शुरुआत से ही टीम की पहचान और सफर का अहम हिस्सा रहे हैं। अब वह अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे। इसके साथ ही धोनी के बतौर खिलाड़ी करियर पर भी विराम लग गया है।
OFFICIAL ANNOUNCEMENT 🦁💛
A once-in-a-lifetime player.
A new role. A bond that lasts forever 💛
Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings!
Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS has been at the heart of our journey from the very beginning.
From leading us to glory to guiding the next generation of Super Kings, Thala will always be a part of our identity. And Chennai will always be his home.
Read more : https://t.co/YKsoHYE51A
#WhistlePodu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने एलान में कहा है कि धोनी इस नई भूमिका के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगे। यानी अब वह खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि टीम में मेंटर की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे।
CSK और धोनी का रिश्ता बेहद ख़ास
धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता बेहद खास रहा है। उनकी कप्तानी में टीम ने कई यादगार सफलताएं हासिल की हैं। अब IPL 2027 में धोनी की भूमिका बदलने जा रही है। वह टीम के खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी के साथ मेंटर के तौर पर जुड़ेंगे। फ्रेंचाइजी के मालिकों और मैनेजिंग डायरेक्टर ने इस मौके पर धोनी के योगदान को याद करते हुए भावुक बयान दिए। धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।
SOUND ON 🔊
The name is Dhoni
Mentor Dhoni, 007 Reloaded#ForOurThala https://t.co/e0H9podrjI
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
धोनी जैसा खिलाड़ी एक ही बार जिंदगी में आता है – रूपी गुरुनाथ
CSK की मालिक रूपा गुरुनाथ ने धोनी को लेकर कहा कि उनके जैसा खिलाड़ी जिंदगी में एक बार ही आता है। उन्होंने कहा, ‘हम खुशकिस्मत हैं और उनके आभारी हैं कि धोनी शुरुआत से ही CSK के साथ रहे। उन्होंने इस टीम की नींव रखी। धोनी सिर्फ CSK के दिग्गज खिलाड़ी नहीं हैं, मैदान के अंदर और बाहर उन्होंने हमें जो दिया है, उसका कोई हिसाब नहीं लगाया जा सकता। उनकी कप्तानी, विनम्रता, प्रतिबद्धता और करोड़ों प्रशंसकों से जुड़ने का उनका अंदाज बेहद खास है। उन्होंने ऐसी विरासत बनाई है और हमें ऐसी यादें दी हैं, जिन्हें हम जिंदगीभर संजोकर रखेंगे।’
From the heart of Mrs. Rupa Gurunath – Owner, Chennai Super Kings
Read More : https://t.co/AFjZ5yiuN4 https://t.co/Dncjo7kGDa
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
रूपा गुरुनाथ ने बताया कि मेंटर के तौर पर धोनी टीम के साथ जुड़े रहेंगे। बदलाव के इस दौर में उनका अनुभव और विशेषज्ञता बेहद अहम होगी। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं और धोनी का मार्गदर्शन CSK की अगली पीढ़ी को तैयार करने में मदद करेगा।
धोनी का ट्रॉफी जीतने का अंदाज रहेगा याद
CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर केएस विश्वनाथन ने कहा कि धोनी ने बतौर क्रिकेटर जो हासिल किया है, वह हर प्रशंसक की यादों में दर्ज है। लेकिन उन्हें खास बनाने वाली बात यह रही कि वह पूरी तरह चेन्नई का हिस्सा बन गए। उन्होंने शहर को अपनाया और शहर ने भी उन्हें अपना बना लिया। विश्वनाथन ने कहा, ‘जब हम पीछे मुड़कर देखेंगे तो ट्रॉफियां याद आएंगी, लेकिन यह भी याद रहेगा कि हमने उन्हें किस अंदाज में जीता। यही धोनी की असली विरासत है।’
“𝐓𝐫𝐮𝐬𝐭 𝐢𝐬 𝐰𝐡𝐚𝐭 𝐦𝐚𝐝𝐞 𝐭𝐡𝐢𝐬 𝐣𝐨𝐮𝐫𝐧𝐞𝐲 𝐩𝐨𝐬𝐬𝐢𝐛𝐥𝐞.” https://t.co/LA97JA5s9W
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
विश्वनाथन ने आगे कहा कि मैदान पर पीली जर्सी में धोनी को नहीं देख पाना खलेगा, लेकिन खुशी है कि वह खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके अनुसार, CSK के साथ धोनी का रिश्ता आगे भी मजबूत होगा और आने वाले कई सालों तक टीम को आकार देने में उनकी भूमिका रहेगी।
धोनी ने CSK को 7 बार बनाया चैंपियन
उल्लेखनीय है महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच IPL खिताब दिलाए हैं। यह किसी भी कप्तान के संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा IPL खिताब हैं। इसके अलावा उनकी कप्तानी में CSK ने दो चैंपियंस लीग T20 ट्रॉफी भी जीतीं। किसी कप्तान के नाम इस टूर्नामेंट में इतने खिताब नहीं हैं।
Meant to be! 💛
#ForOurThala https://t.co/ar0OMlu9uc
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
आखिरी गेंद पर मैच जिताने और हेलीकॉप्टर शॉट IPL की यादों का खास हिस्सा
बल्लेबाजी में भी धोनी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह CSK के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उनके नाम 5,314 रन दर्ज हैं। वहीं, 272 मुकाबलों के साथ वह CSK के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। आखिरी गेंद पर मैच जिताने वाले उनके अनगिनत कारनामे और हेलीकॉप्टर शॉट CSK और IPL की यादों का खास हिस्सा हैं।


