hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: तमिलनाडु : सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि डिप्टी सीएम पद पर प्रोन्नत, सनातन पर दिया था विवादित बयान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > तमिलनाडु : सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि डिप्टी सीएम पद पर प्रोन्नत, सनातन पर दिया था विवादित बयान
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु : सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि डिप्टी सीएम पद पर प्रोन्नत, सनातन पर दिया था विवादित बयान

Revoi Editor
Last updated: September 29, 2024 8:53 pm
Revoi Editor
Published: September 29, 2024
Share
SHARE

चेन्नई, 29 सितम्बर। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने बेटे उदयनिधि स्टालिन को कैबिनेट में प्रोन्नत करते हुए उन्हें राज्य का डिप्टी सीएम बना दिया है। अन्य फेरबदल के तहत जेल से जमानत पर बाहर आए सेंथिल बालाजी को एक बार फिर मंत्री बना दिया गया है। राज्यपाल आर.एन. रवि ने रविवार को अपराह्न राजभवन में आयोजित संक्षिप्त समारोह में नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उदयनिधि ने उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया

उदयनिधि स्टालिन ने अपने दादा और राज्य के पूर्व सीएम एम करुणानिधि को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है, उम्मीद हैं कि उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि बीते दिनों मुख्यमंत्री ने डिप्टी सीएम के तौर पर उनके नाम का एलान किया था, जिसके लेकर वह उनके आभारी हैं। अपने खिलाफ जारी आलोचनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि सभी के लिए सर्वश्रेष्ठ काम करें।

भाजपा ने की सीएम स्टालिन के फैसले की निंदा

फिलहाल राज्य भाजपा अध्यक्ष नारायणन तिरुपति ने स्टालिन सरकार में हुए इस फेरबदल की आलोचना करते हुए कहा कि वह मंत्री पद के लिए परिपक्व ही नहीं है, मुख्यमंत्री बनना तो बहुत दूर की बात है। उन्होंने उदयनिधि के सनातन धर्म वाले बयान का जिक्र किया कि वह सनातन को अपमानित करते हैं। जो कहता है कि सनातन धर्म को मिटा देंगे, उसे मुख्यमंत्री बनाना क्या उचित होगा।

सनातन को लेकर क्या बोले थे उदयनिधि स्टालिन?

गौरतलब है कि पिछले वर्ष उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था और इसकी तुलना कीट पतंगों तक से कर डाली थी। उदयनिधि ने कहा था, ‘कुछ चीजों का सिर्फ विरोध ही नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें जड़ से खत्म किया जाना चाहिए। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना वायरस का विरोध नहीं कर सकते। हमें इसे खत्म करना ही होगा।’ उनके इस बयान ने पूरे देश में बवाल मचा दिया था और भाजपा सहित कई राजनीतिक दलों ने उनके इस बयान की निंदा की थी।

DMK में स्टालिन के उत्तराधिकारी होंगे उदयनिधि स्टालिन?

माना जा रहा है कि राज्य की राजनीति में भाजपा ज्यादा आक्रामक हो सकती है और स्टालिन सरकार पर उसके हमले बढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सीधे तौर पर यह भी एलान कर दिया है कि डीएमके में उनके बाद पार्टी के सर्वेसर्वा यानी नंबर दो उदयनिधि स्टालिन ही होंगे। यह देखना होगा कि स्टालिन का यह संकेत डीएमके में वरिष्ठ नेताओं के बीच क्या असर डालता है।

You Might Also Like

UP हाथरस भगदड़ पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन, एसडीएम, सीओ और तहसीलदार समेत 6 को किया सस्पेंड
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन बोले – ओमिक्रॉन के चलते शटडाउन या लॉकडाउन की कोई योजना नहीं
राजस्थान : भजनलाल सरकार ने पेश किया बजट, मुफ्त बिजली पर जनता को दिया बड़ा तोहफा
महबूबा के बयान पर बोले अब्दुल्ला- मैं भजन गाता हूं, इससे हिंदू थोड़ी हो गया
चीन की धमकी के बीच अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइपे पहुंचीं
TAGGED:CM MK Stalincontroversial statement on SanatanStalin's son UdayanidhiTamil Nadu CMUdayanidhi becomes Tamil Nadu's Deputy CM
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?