1. Home
  2. हिंदी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. तालिबान सरकार ने लागू किया नया प्रतिबंध – अफगानिस्तान में अब महिलाओं के लिए विश्वविद्यालयों के दरवाजे बंद
तालिबान सरकार ने लागू किया नया प्रतिबंध – अफगानिस्तान में अब महिलाओं के लिए विश्वविद्यालयों के दरवाजे बंद

तालिबान सरकार ने लागू किया नया प्रतिबंध – अफगानिस्तान में अब महिलाओं के लिए विश्वविद्यालयों के दरवाजे बंद

0
Social Share

काबुल, 21 दिसम्बर। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने नया प्रतिबंध लागू कर दिया है। इसके तहत देश के निजी और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में अब महिलाओं के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से और अगली सूचना आने तक रोक लगा दी गई है। तालिबान सरकार की एक बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की गई। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

फिलहाल यह पहली बार नहीं है, जब लड़कियों और महिलाओं को लेकर तालिबान ने ऐसे फैसले लिए हैं। इससे पहले भी उनकी आजादी से रहने और उनकी शिक्षा को लेकर भी कई फैसले लिए गए है।

हजारों लड़कियों व महिलाओं ने 3 माह पहले ही दी थी प्रवेश परीक्षा

दिलचस्प यह है कि करीब तीन महीने पहले ही अफगानिस्तान में हजारों लड़कियों और महिलाओं ने विश्वविद्यालयों  द्वारा आयोजित एक प्रवेश परीक्षा दी थी। ऐसे में इस नए आदेश के आने से उनका शिक्षा पर असर पड़ने वाला है। इससे उनके भविष्य पर भी बुरा असर पड़ने वाला है।

उच्च शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जियाउल्लाह हाशमी द्वारा साझा किए गए पत्र में निजी और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को प्रतिबंध जल्द से जल्द लागू करने और प्रतिबंध लगाने के बाद मंत्रालय को सूचित करने को कहा है। हाशमी ने अपने पत्र को ट्वीट भी किया और ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को एक संदेश में इसकी सामग्री की पुष्टि की भी की है।

लड़कियों और महिलाओं पर लगाए गए हैं और भी प्रतिबंध

तालिबान सरकार लड़कियों और महिलाओं को लेकर कोई न कोई फैसला लेता रहता है। इस सरकार का एक और फरमान है कि लड़कियां और महिलाएं अकेले सार्वजनिक रूप से नहीं घूम सकतीं। अगर वे बाहर जाना चाहती हैं तो उन्हें किसी पुरुष के साथ ही निकलना चाहिए।

इससे पहले भी महिलाओं के शिक्षा को लेकर फरमान जारी किया गया था और कहा गया था जिन स्कूल में पुरुष पढ़ते हैं, उसमें महिलाएं और युवतियां नहीं पढ़ सकेंगी। अफगानिस्तानी महिलाएं समय-समय पर इन इन फरमान का विरोध भी करती रही हैं और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद भी करती रहती हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code