hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: काबुल में पाकिस्तान विरोधी रैली पर तालिबान की गोलीबारी, मीडियाकर्मियों को भी कवरेज से रोका
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > काबुल में पाकिस्तान विरोधी रैली पर तालिबान की गोलीबारी, मीडियाकर्मियों को भी कवरेज से रोका
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

काबुल में पाकिस्तान विरोधी रैली पर तालिबान की गोलीबारी, मीडियाकर्मियों को भी कवरेज से रोका

Vinayak Barot
Last updated: September 7, 2021 2:49 pm
Vinayak Barot
Published: September 7, 2021
Share
SHARE

काबुल, 7 सितम्बर। संकटग्रस्त अफगानिस्तान में मदद के नाम पर पाकिस्तानी घुसपैठ के खिलाफ नाराज अफगान नागरिकों ने काबुल की सड़कों पर लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच पाकिस्तान विरोधी एक रैली के दौरान जमा हुई भीड़ को तितर-बितर करने के लिए तालिबानी बलों ने गोलीबारी की। साथ ही मीडियाकर्मियों को भी इन विरोध प्रदर्शनों की कवरेज से रोका गया।

‘पाकिस्तान, पाकिस्तान, लीव अफगानिस्तान’ के नारे लगाए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार काबुल के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन चल रहे थे। इनमें काफी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी थी। प्रदर्शनकारी हाथों में ‘पाकिस्तान, पाकिस्तान, लीव अफगानिस्तान’ लिखे बैनर लेकर चल रहे थे और यही नारा भी लगा रहे थे।

राष्ट्रपति पैलेस के पास की गई फायरिंग

मीडिया के अनुसार तालिबान के लड़ाकों द्वारा काबुल में राष्ट्रपति पैलेस के पास फायरिंग की गई। यहां पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मार्च कर रहे थे। राष्ट्रपति पैलेस के पास ही काबुल सेरेना होटल है, जहां पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई  के प्रमुख हामिद फैज की अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल पिछले एक हफ्ते से ठहरा हुआ है।

विरोध प्रदर्शन की वकरेज कर रहे पत्रकारों और कैमरामैन को भी तालिबानी बलों ने नहीं छोड़ा। मीडियाकर्मियों को न सिर्फ कवरेज से रोका गया वरन उनमें कुछ को हिरासत में लिया गया और उनके कैमरे भी जब्त कर लिए गए।

पंजशीर में पाकिस्तान के हमले के बाद बढ़ी नाराजगी

ज्ञातव्य है कि पंजशीर में पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा नॉर्दर्न एलायंस के ठिकानों पर ड्रोन से हमले किए गए थे, जिसके बाद ही अफगानिस्तान के नागरिकों का पाकिस्तान के प्रति गुस्सा फूटा है। सोमवार से ही काबुल, मजार-ए-शरीफ में प्रदर्शन शुरू हुआ। दिलचस्प तो यह है कि प्रदर्शन करने वालों में महिलाएं ज्यादा संख्या में और आगे हैं।

You Might Also Like

जून माह में थोक महंगाई बढ़कर 9.87% पहुंची, ईंधन व खाद्य कीमतों का सबसे ज्यादा असर
सेवा क्षेत्र के लिए ऋण से जुडी विशेष पूंजीगत अनुदान योजना का शुभारंभ
होर्मुज को लेकर ट्रंप का नया दावा- ‘ढहने की कगार पर ईरान…’
पीएम मोदी बोले – ‘देवभूमि का आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी पूंजी’
शेयर बाजार : आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स लगातार चौथे दिन लुढ़का, निफ्टी भी नुकसान में
TAGGED:Afghanistan crisisanti-Pakistan rallydemonstration against PakistanisiKABULtaliban
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

रक्त बिक्री के लिए नहीं : केंद्र सरकार का प्रोसेसिंग फीस को छोड़ अन्य सभी शुल्क माफ करने का फैसला

Vinayak Barot
Vinayak Barot
January 4, 2024
टी20 विश्व कप : वार्नर का बल्ला अंततः चमका, कंगारुओं ने श्रीलंका को दी शिकस्त
बांग्लादेश में हिन्दू नेता की हत्या : भारत ने कड़ी निंदा के साथ यूनुस सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभाने की दी हिदायत
उत्तर प्रदेश: विवादों से पुराना नाता रहा है बाघंबरी मठ का, जानें क्या है इसका इतिहास
વરુણ ધવને બર્થડેને લઈને કરેલી ટ્વિટથી યૂઝર્સ કરી રહ્યા છે ટ્રોલ -શા માટે વરુણે પોસ્ટ કરવી પડી ડિલીટ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?