अल अमेरात (ओमान), 14 नवम्बर। खाड़ी देश ओमान का अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड शनिवार की शाम दिल की धड़कनों को बढ़ा देने वाले अंतिम गेंद तक खिंचे रोमांचक संघर्ष का साक्षी बना, जब नाजुक वक्त पर मोहित उल्वा (49 रन, 26 गेंद, तीन छक्के, पांच चौके) की अगुआई में पुछल्ले हीरो बन बैठे और ACC अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 11वीं बार फाइनल खेलने उतरे भारत ने एक विकेट की जीत से न सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ पिछले वर्ष फाइनल में मिली शिकस्त का हिसाब चुकता किया वरन खुद रिकॉर्ड नौवीं बार चैम्पियन का श्रेय अर्जित कर लिया।
𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦 🏆
An absolutely incredible run chase in the Final gives India U19 the #MensU19AsiaCup 2026 title 🇮🇳 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna https://t.co/BYh3iNO18o
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
शतकवीर उस्मान व अब्दुल व फरहान के सहारे 337 रनों तक पहुंचा था पाकिस्तान
पहले बल्लेबाजी करने उतरे पाकिस्तान ने ओपनर उस्मान खान के शतकीय प्रहार (107 रन, 111 गेंद, तीन छक्के, 11 चौके) के अलावा अब्दुल कादिर (80 रन, 54 गेंद, आठ छक्के, तीन चौके) व कप्तान फरहान यूसुफ (63 रन, 60 गेंद, तीन छक्के, चार चौके) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 337 रनों का भारी भरकम स्कोर खड़ा किया था।
𝗖𝗵𝗮𝗺𝗽𝗶𝗼𝗻𝘀 𝗰𝗿𝗼𝘄𝗻𝗲𝗱! 🏆🤩
India U19 celebrate with the #MensU19AsiaCup winners’ trophy! 🥳 https://t.co/1JlSakLJoB
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
उल्वा ने मनल चौहान व वेंकट संग मिलकर दिलाई मंजिल
जवाबी काररवाई में भारत ने ओपनरद्वय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (80 रन, 101 गेंद, पांच चौके) व आर्यवीर सहवाग (58 रन, 61 गेंद, नौ चौके) की अर्धशतकीय पारियों के बाद सातवें क्रम पर उतरे हरफनमौला मनल चौहान (47 रन, 32 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) एवं 10वें व 11वें नंबर पर आए मोहित व चिगुरपति वेंकट (नाबाद 11 रन, आठ गेंद, दो चौके) के सहारे नौ विकेट पर 339 रन बनाकर यादगार खिताबी जीत हासिल कर ली।
📸📸 Moments of pure joy 💙
#MensU19AsiaCup https://t.co/oo5i3wuf5f
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026

कप्तान लक्ष्य की आर्यवीर व विनीत संग अर्धशतकीय भागीदारियां
इसमें कोई शक नहीं कि लक्ष्य व टूर्नामेंट में सर्वाधिक 361 रनों के सहारे ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बने आर्यवीर ने 106 गेंदों पर 95 रनों की भागीदारी से ठोस शुरुआत दिलाई थी। सहवाग के लौटने के बाद रायचंदानी ने वीके विनीत (24 रन, 21 गेंद, तीन चौके) संग भी 53 गेंदों पर 51 रन जोड़ दिए।
5️⃣ Innings
3️⃣6️⃣1️⃣ Runs
9️⃣0️⃣. 2️⃣5️⃣ Average
1️⃣ Hundred and 3️⃣ FiftiesAaryavir Sehwag is adjudged the Player of the Tournament for his incredible effort with the bat 💥
#MensU19AsiaCup https://t.co/sUJq8bNsdD
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
लेकिन रिजवानुल्लाह (3-53) ने 27वें ओवर में 146 के योग पर विनीत को लौटाया तो मध्यक्रम अचानक लड़खड़ा गया और भारतीय टीम एकबारगी संकट में पड़ चुकी थी क्योंकि 42वें ओवर में 252 पर आठ बल्लेबाज लौट चुके थे।
A performance we will remember for a very long time 🔥
Mohit Ulva is the Player of the Match for his 𝙘𝙡𝙪𝙩𝙘𝙝 𝙠𝙣𝙤𝙘𝙠 of 4️⃣9️⃣*(26) 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna
#MensU19AsiaCup https://t.co/SgSuiVSCZz
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
मध्यक्रम की लड़खड़ाहट के बाद मनल व मोहित ने संभाली जिम्मेदारी
यहीं 10वें क्रम पर उतरे सुरेंदरनगर (गुजरात) निवासी 18 वर्षीय मोहित ने मुरैना (मध्य प्रदेश) के हमउम्र मनल संग जिम्मेदारी संभाली। इन दोनों ने डटकर खेलते हुए 35 गेंदों पर 57 रनों की भागीदारी से टीम को लक्ष्य के नजदीक पहुंचाया। तभी मनल 48वें ओवर में निकब शफीक (2-57) के शिकार बन गए (9-309)। यहां भारत को 16 गेंदों पर 29 रनों की जरूरत थी।
Take a bow, Mohit Ulva! 🫡🙌
The celebrations begin after a victory for the ages 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna
#MensU19AsiaCup https://t.co/jjCB1u8pKQ
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
वेंकट की मौजूदगी में उल्वा ने अंतिम गेंद पर जड़ा विजयी चौका
फिलहाल ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ उल्वा व कृष्णा (आंध्र प्रदेश) वासी वेंकट ने तनिक भी धैर्य नहीं खोया। अंतिम छह गेंदों पर दल को आठ रनों की दरकार थी। दूसरी गेंद वाइड डालने वाले अहमद हुसैन पर मोहित व वेंकट ने सिंगल से छोर बदलते हुए पांचवीं गेंद तक स्कोर 335 तक पहुंचाया और उल्वा ने अंतिम को पुल करते हुए लॉंग ऑफ की ओर विजयी चौका जड़ दिया। इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ी दौड़ पड़े और उल्वा को कंधे पर उठाकर अविस्वमरणीय खिताबी जीत का जश्न मनाया।

पाक ओपनर उस्मान की अब्दुल कादिर संग 135 रनों की जानदार साझेदारी
इसके पूर्व पाकिस्तान को बड़ा स्कोर प्रदान करने में सलामी बल्लेबाज उस्मान का अहम अंशदान रहा। उन्होंने न सिर्फ आकर्षक शतक जड़ा वरन साथी ओपनर हयाम खान (21 रन, 23 गेंद, चार चौके) के साथ 50 गेंदों पर 62 रन जोड़ने के बाद अब्दुल कादिर संग 113 गेंदों पर 135 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी से 27 ओवरों में स्कोर 197 रनों तक पहुंचा दिया।
Kayva Patel and Arjun Rajput among the wickets so far for India U19 ☝️
Updates ▶️ https://t.co/srKsrr1jna
#MensU19AsiaCup https://t.co/SPkpvDPH1E
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
भारत की ओर से सर्वाधिक सफल गेंदबाज मेहसाणावासी मीडियम पेसर काव्य परेश पटेल (4-68) ने अंततः 37वें ओवर में उस्मान की पारी पर विराम लगाया, जो तब तक कप्तान यूसुफ फरहान संग भी 43 रन जोड़ चुके थे। इसके बाद फरहान ने अहमद हुसैन (17 रन, एक चौका) के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रनों की अर्धशतकीय भागीदारी से टीम को 300 के लपेटे में पहुंचा दिया।
4️⃣ wickets for Kavya Patel and a 3️⃣-fer for C. Venkata 🤝
Over to the batters in the chase!
Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna
#MensU19AsiaCup https://t.co/h7DqDCHP9j
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
पटेल व वेंकट के सामने 37 रनों के भीतर लौटे अंतिम 6 पाकिस्तानी बल्लेबाज
फिलहाल मीडियम पेसर सी. वेंकट (3-40) ने 45वें ओवर की पहली गेंद पर हुसैन को लौटाया तो फिर तेज स्कोरिंग के चक्कर में 37 रनों के भीतर अंतिम छह बल्लेबाज लौट गए। वेंकट ने न सिर्फ एक ही ओवर में हुसैन व फरहान के विकेट निकाले वरन अगले ओवर की पहली ही गेंद पर तीसरा शिकार भी कर लिया। वहीं पटेल ने अगले दो ओवरों में दो बल्लेबाजों को निबटा कर अपने विकेटों की संख्या चार कर ली।


