1. Home
  2. Tag "sp"

मायावती का सपा पर बड़ा हमला, कहा- अंबेडकरवादी लोग अखिलेश को नहीं करेंगे माफ

लखनऊ, 22 मार्च। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में मिली करारी हार और खिसकते जनाधार को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती काफी चिंतित हैं और नए सिरे से काडर तैयार करने में जुट गई हैं। वहीं चुनाव परिणाम के बाद से ही मायावती लगातार सपा और बीजेपी पर हमलावर रही हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने एक […]

शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- अखिलेश यादव जो जिम्मेदारी देंगे, वो कबूल

इटावा, 17 मार्च। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हें जो भी जिम्मेदारी देंगे, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। वो जिम्मेदारी चाहे नेता विरोधी दल की हो या फिर संगठन की, साथ मिलकर संघर्ष करेंगे। शिवपाल यादव […]

अखिलेश यादव का दावा- यूपी विधानसभा चुनाव में इस वजह से जनता ने BJP को दिया वोट

लखनऊ, 15 मार्च। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी की छल कपट की सियासत के चलते राजनीति की शुचिता खतरे में पड़ गई है। अखिलेश ने लखनऊ में आरोप लगाया कि ‘राजनीति की शुचिता’ भाजपाई छल-छद्म की राजनीति के चलते संकट में पड़ गई […]

यूपी चुनाव : बुलडोजर ने माफिया अतीक का राजनीतिक प्रभाव भी ढहाया, योगी के मंत्री की जीत में यह बड़ा कारण

प्रयागराज, 12 मार्च। यूपी में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने माफिया का खात्मा मुख्य मुद्दा रखा। पूरा चुनाव विकास, कानून व्यवस्था और माफिया की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने पर केंद्रित रहा। विपक्ष ने भी इसे लेकर अपने तरीके से हमला बोला। इसका नतीजा रहा कि इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा […]

यूपी चुनाव : अखिलेश यादव भले ही जीते, लेकिन मुलायम के गढ़ में भी भाजपा ने लगाई सेंध

मैनपुरी, 11 मार्च। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि करहल से भले ही जीत दर्ज की, लेकिन उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का उनका दावा हवा हवाई बन कर रह गया क्योंकि उनकी पार्टी पिछली बार के मुकाबले लगभग […]

यूपी चुनाव : हार के बाद अखिलेश का पहला बयान, दूर हो गया भाजपा का आधे से ज्यादा भ्रम

लखनऊ, 11 मार्च। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है। इनकी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद ने तो कल हार को स्वीकार किया, लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने […]

यूपी चुनाव : सपा के दांव में फंसे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सिराथू में अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी से हारे

लखनऊ, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर भले ही दो तिहाई बहुमत से लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की तैयारी कर रही है, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ के दो नायबों में एक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के दांव में फंस गए […]

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी एक लाख से ज्यादा मतों से जीते, भाजपा गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत

लखनऊ, 10 मार्च। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में जहां 37 वर्षों बाद इतिहास दोहराने के साथ लगातार दूसरी बार सरकार बनाने को तैयार है वहीं पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान की अगुआई करते हुए खुद गोरखपुर सदर से बड़ी जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय […]

विधानसभा चुनाव रुझान : यूपी, उत्तराखंड व मणिपुर में भाजपा को पूर्ण बहुमत, गोवा में सबसे बड़ी पार्टी, पंजाब में ‘आप’ की आंधी

नई दिल्ली, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश सहित पांच चुनावी राज्यों में गुरुवार को जारी मतगणना के दोपहर के पहले ही तस्वीर साफ हो चुकी है। अब तक के रुझानों के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा पूर्ण बहुमत के सहारे लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है जबकि […]

यूपी चुनाव 2022: दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, क्या होगा महाना-शिवपाल का, असीम अरुण पर टिकी सबकी निगाहें

कानपुर, 10 मार्च। कानपुर जिले में 10 सीटों पर कुल 93 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से कुछ प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्हें प्रदेश की राजनीति में बड़ा नाम माना जाता है। वहीं कानपुर समेत आसपास जिलों की 52 सीटों पर भी कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसमें सबसे ऊपर नाम प्रदेश के […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code