1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. एग्जिट पोल 2022 : यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा को बहुमत, पंजाब में ‘आप’ की सरकार, गोवा में कांग्रेस आगे
एग्जिट पोल 2022 : यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा को बहुमत, पंजाब में ‘आप’ की सरकार, गोवा में कांग्रेस आगे

एग्जिट पोल 2022 : यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा को बहुमत, पंजाब में ‘आप’ की सरकार, गोवा में कांग्रेस आगे

0
Social Share

नई दिल्ली, 7 मार्च। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब देशवासियों की निगाहें परिणाम पर जा टिकी हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में एक साथ 10 मार्च को मतगणना होगी और उसी दिन शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

लेकिन विभिन्न समाचार चैनलों और सर्वक्षेण एजेंसियों की ओर से कराए गए अलग-अलग एग्जिट पोल पर गौर करें तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बनाती प्रतीत हो रही है। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) बम्पर जीत से बहुमत पाती दिखाई पा रही है जबकि गोवा में वर्ष 2017 की ही भांति कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिख रही है।

उत्तर प्रदेश में विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल पर एक नजर

उपरोक्त चैनलों से हटकर ‘इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया’ ने अपने एग्जिट पोल में  उत्तर प्रदेश में भाजपा को 288 से 326 सीटें दिलाकर दो-तिहाई से ज्यादा का बहुमत दे दिया है। इस एग्जिट पोल में समाजवादी पार्टी को 71 से 101 सीटें, बहुजन समाज पार्टी को तीन से नौ सीटें, कांग्रेस को एक से तीन सीटें और अन्य को दो से तीन सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। यदि एग्जिट पोल के आंकड़े एग्जेक्ट (सटीक) पोल में तब्दील हुए तो 403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में 1985 के बाद पहली बार कोई राजनीतिक दल लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में सफल होगा।

उत्तराखंड में भाजपा को मिल सकती हैं 36 से 46 सीटें

उत्तराखंड पर नजर डालें तो इंडिया टुडे एक्सिस पोल के अनुसार 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा के खाते में 44 फीसदी वोट हिस्सेदारी के साथ 36 से 46 सीटें आती दिख रही हैं। यानी इतिहास में पहली बार इस पर्वतीय राज्य में कोई पार्टी रिपीट कर सकती है। कांग्रेस के लिए 40 फीसदी वोट शेयर के साथ 20-30 सीटों का अनुमान लगाया गया है जबकि अन्य के खाते में दो से पांच सीटें मिलेंगी।

मणिपुर में भाजपा को 33 से 43 सीटें मिलने का अनुमान

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में भी भाजपा की सरकार बनती प्रतीत हो रही है। इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल में 60 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 33 से 43 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। उसका वोट शेयर 41 फीसदी बताया जा रहा है। वहीं कांग्रेस 18 फीसदी वोट शेयर के साथ सिर्फ चार से आठ सीटें पाती प्रतीत हो रही है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत के आसार

इंडिया टुडे एक्सिस का एग्जिट पोल 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत की ओर से ले जा रहा है। यहां ‘आप’ को 76 से 90 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है जबकि अंदरूनी कलह का शिकार बनी सत्तारूढ़ कांग्रेस 19 से 31 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। अकाली दल को सात से 11 सीटें मिलने की उम्मीद है जबकि भाजपा सिर्फ एक से चार सीटें पाती प्रतीत हो रही है।

गोवा में कांग्रेस को मिल सकती हैं 15 से 20 सीटें

दक्षिणी राज्य गोवा में एक बार फिर निर्दलीयों की चांदी कटती प्रतीत हो रही है, जहां पिछली बार कम सीटों के बावजूद भाजपा ने कांग्रेस सहित अन्य दलों में तोड़फोड़ और निर्दलीयों की मदद से सरकार बनाई थी और उसे पांच वर्षों तक चलाई।

इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल के अनुसार 40 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस 15 से 20 सीटें लेकर एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। वहीं भाजपा को 14 से 18 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के खाते में दो से पांच सीटें जा सकती हैं। गोवा में पहली बार जोर आजमाने उतरी तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दावों के बावजूद प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रही हैं।

फिलहाल ये आंकड़े एग्जिट पोल के हैं और सटीक आंकड़ों के लिए देशवासियों को 10 मार्च तक का इंतजार करना होगा।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code