hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सेना दिवस पर जनरल द्विवेदी बोले – ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने स्थापित किया न्यू नॉर्मल, आत्मनिर्भरता पर जोर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > रक्षा > सेना दिवस पर जनरल द्विवेदी बोले – ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने स्थापित किया न्यू नॉर्मल, आत्मनिर्भरता पर जोर
रक्षाराष्ट्रीयहिन्दी

सेना दिवस पर जनरल द्विवेदी बोले – ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने स्थापित किया न्यू नॉर्मल, आत्मनिर्भरता पर जोर

Revoi Editor
Last updated: January 15, 2026 5:57 pm
Revoi Editor
Published: January 15, 2026
Share
SHARE

जयपुर, 15 जनवरी। भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने एक नया न्यू नॉर्मल स्थापित किया है। यह ऑपरेशन भारतीय सेना की त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय और सटीक काररवाई की क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह एक परिपक्व, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार सैन्य बल की तस्वीर पेश करता है, जो राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है। सेना प्रमुख ने सेना दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं।

भविष्य के युद्धों की तैयारी पर फोकस

सेनाध्यक्ष जनरल द्विवेदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय सेना की सोच में स्पष्ट बदलाव आया है। अब सेना केवल वर्तमान चुनौतियों तक सीमित नहीं है बल्कि भविष्य के युद्धों की तैयारी पर भी गंभीरता से काम कर रही है। इसी दिशा में नई संरचनाएं विकसित की जा रही हैं, जिन्हें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सुसज्जित और प्रशिक्षित किया जा रहा है।

नई सैन्य इकाइयों से बढ़ी ताकत

उन्होंने बताया कि इस परिवर्तन प्रक्रिया के तहत भैरव बटालियन, अशनि प्लाटून, शक्तिबान रेजीमेंट और दिव्यास्त्र बैटरी जैसी नई इकाइयां खड़ी की गई हैं। ये इकाइयां भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप एक चुस्त, तत्पर और मिशन-केंद्रित भारतीय सेना के निर्माण का प्रतीक हैं।

#ArmyDay 2026

On the occasion of #ArmyDay, General Anil Chauhan, #CDS, #GeneralUpendraDwivedi, #COAS, Air Vice Marshal M Bandhopadhyay & Commodore P Verma, in a solemn ceremony, laid wreaths at the Prerna Sthal (South Western Command War Memorial), honouring the valour and… pic.twitter.com/RZxzclgXvh

— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) January 15, 2026

आत्मनिर्भरता बनी परिवर्तन की आधारशिला

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सेना के इस परिवर्तन की आधारशिला आत्मनिर्भरता है। इसकी झलक सेना दिवस परेड के दौरान ‘मेड इन इंडिया’ उपकरणों में देखने को मिली। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अब केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक रणनीतिक आवश्यकता बन चुका है। भविष्य में सेना को ऐसे हथियार और उपकरण चाहिए, जो भारत में ही डिजाइन और डेवलप किए गए हों।

द्वि-उपयोगी संसाधनों पर विशेष जोर

थलसेना प्रमुख ने कहा कि द्वि-उपयोगी संसाधनों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिनका उपयोग सेना और नागरिक-दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सके। उन्होंने कहा कि सेना के लिए विकसित इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन देश के समग्र विकास में भी योगदान दें, यही प्रयास किया जा रहा है।

#ArmyDay 2026
ऑपरेशन सिंदूर 🇮🇳

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने अदम्य साहस, पराक्रम और अटूट संकल्प के साथ इतिहास रचा।

आर्मी डे परेड, जयपुर में प्रदर्शित इस लघु फ़िल्म के माध्यम से वीरता की इस प्रेरक गाथा को देखें।#ADP2026@DefenceMinIndia@HQ_IDS_India… pic.twitter.com/HliHsaRbFd

— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) January 15, 2026

सेना दिवस पर जवानों को शुभकामनाएं

सेनाध्यक्ष ने सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के सभी जवानों, सिविलियन कर्मचारियों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पावन अवसर पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया और आयोजन के लिए राजस्थान सरकार व जयपुर के नागरिकों का आभार जताया।

फ्यूचर-रेडी सेना की ओर कदम

जनरल द्विवेदी ने कहा कि जयपुर में सेना दिवस का आयोजन सेना को नागरिकों के और करीब लाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना एक फ्यूचर-रेडी फोर्स के रूप में आगे बढ़ रही है, जहां बेहतरीन प्रशिक्षित सैनिक, आधुनिक सिस्टम और मल्टी-डोमेन ऑपरेशन्स की क्षमता मौजूद है।

On the occasion of the #ArmyDay 2026,
General Anil Chauhan, #CDS, conveys his greetings to All Ranks, Veterans, Veer Naris and Families of the #IndianArmy.

Jai Hind! 🇮🇳@adgpi pic.twitter.com/XsEZTymxZw

— HQ IDS (@HQ_IDS_India) January 15, 2026

डेटा और नेटवर्किंग पर अगले दो वर्षों का फोकस

उन्होंने स्पष्ट किया कि टेक्नोलॉजी का उपयोग जवानों को रिप्लेस करने के लिए नहीं बल्कि उन्हें और अधिक सक्षम बनाने के लिए किया जा रहा है। अब तक की प्रगति को आगे बढ़ाते हुए अगले दो वर्षों को नेटवर्किंग और डेटा-केंद्रितता के वर्ष घोषित किया गया है, ताकि भारतीय सेना को एक डेटा-आधारित, नेटवर्क-सक्षम और पूर्णत: एकीकृत बल में बदला जा सके।

परेड में परंपरा और परिवर्तन का संगम

सेना दिवस परेड में परंपरा और ट्रांसफॉर्मेशन का सुंदर संगम देखने को मिला। नेपाल आर्मी बैंड ने दोनों देशों के पुराने और मजबूत संबंधों को दर्शाया जबकि नई सैन्य इकाइयों की भागीदारी ने भारतीय सेना की बढ़ती ताकत को रेखांकित किया।

You Might Also Like

जानिए कौन हैं वी नारायण, जो चुने गए नए ISRO के नए चीफ, इस दिन लेंगे सोमनाथ की जगह
आईसीसी टी20 रैंकिंग : टीम इंडिया 6 वर्षों बाद शिखर पर पहुंची, इंग्लैंड मामूली अंतर से पिछड़ा
कोच्चि के शख्स ने कन्वेंशन सेंटर में ब्लास्ट की ली जिम्मेदारी, केरल पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
महाराष्ट्र : चुनावी वादे पूरे करने के लिए महायुति सरकार पर पड़ेगा 35,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ
इस मॉडल की वजह से हुआ सानिया मिर्जा का तलाक? शोएब मलिक के साथ फोटो वायरल
TAGGED:army chiefArmy Dayemphasizing self-relianceGeneral Upendra DwivediOperation Sindoor
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीराष्ट्रीय

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

August 11, 2026

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?