विधानसभा चुनाव रुझान : यूपी, उत्तराखंड व मणिपुर में भाजपा को पूर्ण बहुमत, गोवा में सबसे बड़ी पार्टी, पंजाब में ‘आप’ की आंधी

नई दिल्ली, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश सहित पांच चुनावी राज्यों में गुरुवार को जारी मतगणना के दोपहर के पहले ही तस्वीर साफ हो चुकी है। अब तक के रुझानों के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा पूर्ण बहुमत के सहारे लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है जबकि गोवा में भी सत्तारूढ़ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और बहुमत के एकदम करीब है। वहीं पंजाब में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) के झाड़ू की प्रचंड आंधी चली, जिसके झोंके में सत्तासीन कांग्रेस औंधे मुंह गिर पड़ी।

पांच चुनावी राज्यों की सभी सीटों पर मतगणना के रुझान आ चुके हैं। प्राप्त रुझानों पर एक नजर –

उत्तर प्रदेश (403 सीटें, बहुमत के लिए जरूरी 202 सीटें)

  • भाजपा+  272
  • सपा+      122
  • बसपा        3
  • कांग्रेस      3
  • अन्य        3

उत्तराखंड (70 सीटें, बहुमत के लिए जरूरी 36 सीटें)

  • भाजपा    46
  • कांग्रेस     21
  • अन्य        3

पंजाब (117 सीटें, बहुमत के लिए जरूरी 59 सीटें)

  • आप       91
  • कांग्रेस    17
  • भाजपा+  2
  • शिअद+   6
  • अन्य       1

गोवा (40 सीटें, बहुमत के लिए जरूरी 21 सीटें)

  • भाजपा    18
  • कांग्रेस+  12
  • आप         2
  • टीएमसी+ 4
  • अन्य         4

मणिपुर (60 सीटें, बहुमत के लिए जरूरी 31 सीटें )

  • भाजपा    32
  • कांग्रेस+   6
  • एनपीएफ  4
  • अन्य       18
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular