1. Home
  2. Tag "Rahul Gandhi"

कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री बिट्टू समेत तीन अन्य नेताओं के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, राहुल गांधी के खिलाफ दिया था विवादित

नई दिल्ली, 18 सितम्बर। कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादित और ‘‘धमकी भरे बयान’’ देने के लिए बुधवार को यहां केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना के चार नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तथा प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। पार्टी के […]

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के विवादित बोल – राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकी, पकड़ने के लिए रखें ईनाम’

भागलपुर, 15 सितम्बर। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान देते हुए उन्हें आतंकवादी करार दिया है। बिट्टू ने रविवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद पर निशाना साधते हुए कहा, ‘राहुल गांधी ने सिखों का बांटने का प्रयास […]

कांग्रेस के लिए महिला नेताओं का समर्थन करने का अवसर है महिला आरक्षण अधिनियम : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 15 सितम्बर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि महिला आरक्षण अधिनियम कांग्रेस के लिए स्थापित एवं महत्वाकांक्षी महिला नेताओं को बढ़ावा देने और उनका समर्थन करने का अवसर है। उन्होंने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (एआईएमसी) की 40वीं वर्षगांठ पर अपने संदेश में कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और […]

राहुल गांधी पर ‘अनुचित’ पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने गौतमबुद्ध नगर के डीएम पर साधा निशाना, कार्रवाई की मांग की

नई दिल्ली/नोएडा, 14 सितंबर। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के आधिकारिक खाते से कथित तौर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एक ‘‘अस्वीकार्य टिप्पणी’’ की गई थी और पार्टी ने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में, जिलाधिकारी मनीष वर्मा के […]

शिवराज चौहान ने साधा निशाना – ‘राहुल गांधी हार की हताशा में विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे’ 

रांची,10 सितम्बर। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अमेरिका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए उन पर निशाना साधा और उन पर चुनावों में बार-बार हार की हताशा में विदेशों में भारत को बदनाम करने […]

आरक्षण को लेकर राहुल गांधी पर भड़कीं मायावती, X पर बोलीं- ‘इस नाटक से रहें सतर्क’

लखनऊ, 10 सितम्बर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। इसी बीच उन्होंने आरक्षण को लेकर एक बयान दिया। राहुल गांधी के बयान के बाद मायावती ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर निशाना साधा है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है। अपनी पोस्ट में […]

निष्पक्ष चुनाव होते तो मुझे नहीं लगता बीजेपी 240 के आसपास भी पहुंचती, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान

वाशिंगटन,10 सितम्बर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस बार भारत में आम चुनाव लड़ने के लिए सभी को समान अवसर उपलब्ध नहीं थे और चुनावों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार को ध्वस्त कर दिया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल अभी अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने सोमवार को […]

जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी पहुंचे राहुल गांधी, बोले- 56 इंच का सीना अब इतिहास बन गया है

नई दिल्ली, 10 सितम्बर। राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरै पर पहुंचे हैं। यहां वह लगातार अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इस बीच आज जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने छात्रों से मुलाकात की और संवाद किया। राहुल गांधी इसके बाद वर्जीनिया जाएंगे और प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे। वहीं सोमवार को […]

तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बोले- दोनों देशों के संबंध होंगे और मजबूत

ह्यूस्टन, 8 सितंबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को अमेरिका पहुंचे। इस दौरान, राहुल भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए “सार्थक एवं गहन बातचीत” करेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिका के टेक्सास प्रांत के डलास में भारतीय […]

मंगेश यादव के एनकाउंटर पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ‘वर्दी पर लगे खून के छींटें साफ होनी चाहिए’

नई दिल्ली, 8 सितंबर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में डकैती में शामिल एक व्यक्ति की पुलिस मुठभेड़ में मौत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कैमरों के सामने संविधान को माथे से लगाना महज दिखावा है ‘‘जब आपकी सरकारें इसका खुलेआम उल्लंघन कर रही हैं। […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code