hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राहुल गांधी पर ‘अनुचित’ पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने गौतमबुद्ध नगर के डीएम पर साधा निशाना, कार्रवाई की मांग की
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > राहुल गांधी पर ‘अनुचित’ पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने गौतमबुद्ध नगर के डीएम पर साधा निशाना, कार्रवाई की मांग की
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राहुल गांधी पर ‘अनुचित’ पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने गौतमबुद्ध नगर के डीएम पर साधा निशाना, कार्रवाई की मांग की

Vinayak Barot
Last updated: September 14, 2024 12:52 pm
Vinayak Barot
Published: September 14, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली/नोएडा, 14 सितंबर। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के आधिकारिक खाते से कथित तौर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एक ‘‘अस्वीकार्य टिप्पणी’’ की गई थी और पार्टी ने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बाद में, जिलाधिकारी मनीष वर्मा के ‘एक्स’ पर एक बयान पोस्ट कर कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके पहचान पत्र का दुरुपयोग किया और ‘‘गलत टिप्पणी’’ वाली पोस्ट की। यह भी बताया कि इस संबंध में नोएडा के सेक्टर-20 पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इससे पहले, कांग्रेस के महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर बिल्कुल अनुचित और अस्वीकार्य टिप्पणी पोस्ट की। उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई नया घटनाक्रम नहीं है। पिछले दस वर्षों में भारत की नौकरशाही और अन्य गैर-राजनीतिक अधिकारियों का राजनीतिकरण बढ़ता गया है।’’

जयराम रमेश ने कहा, ‘‘सिविल सेवा, जिसे सरदार पटेल ने कभी भारत का स्टील फ्रेम कहा था, को दबाने और निकम्मा बनाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। इस तरह के मामले उसी प्रयास के ताजा उदाहरण हैं।’’ रमेश ने कहा कि इस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए जिसने बेशर्मी से सभी नियमों और मानदंडों का उल्लंघन किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ‘एक्स’ पर एक इतिहासकार से अपनी बातचीत का वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था, ‘‘इतिहास बदला नहीं जाता है। इतिहास रचा जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इतिहास कैसे याद रखेगा यह वह जानते हैं और इसीलिए परेशान हैं।’’

इसके जवाब में गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते से पोस्ट किया गया, ‘‘अरे तुम अपनी और अपने पप्पू के बारे में सोचो।’’ इस पोस्ट को बाद में हटा दिया गया।
श्रीनेत ने बाद में हटाए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया और कहा, ‘‘यह डीएम नोएडा हैं, पूरे जिले की जिम्मेदारी है। देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बारे में इनकी भाषा और विचार जरूर देखे जाएं।’ उन्होंने कहा, ‘‘साफ है प्रशासनिक अमले में संघियों की भरमार है और अब वो संवैधानिक पद पर बैठ कर नफरत को हवा दे रहे हैं।’’

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘क्या अब भाजपा शासन में आईएएस अधिकारियों को इस तरह की राजनीतिक टिप्पणी करने का आदेश दिया गया है?’’ यह पोस्ट एक ऐसे हैंडल से की गई है जो सत्यापित नहीं है। इसमें कहा गया है कि यह गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी का आधिकारिक हैंडल है।

वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सहायक निदेशक, सूचना, गौतमबुद्ध नगर, सुनील कुमार कनौजिया ने थाना सेक्टर-20 में 13 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने ‘एक्स’ पर जिलाधिकारी के आधिकारिक खाते को आज शाम हैक कर लिया और इसका दुरुपयोग करते हुए अभद्र राजनीतिक टिप्पणी की गई जो की नितांत आपत्तिजनक है।

You Might Also Like

गुजरात 28 अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक लैब वैन से सुसज्जित, सीएम भूपेंद्र पटेल व गृह राज्य मंत्री संघवी ने दिखाई हरी झंडी
तुर्की में 7.8 रिक्टर स्केल के भूकंप से 5 की मौत, कई इमारतें धराशायी, 1 मिनट तक हिली धरती
पीसीबी ने एक दिनी क्रिकेट विश्व कप के कार्यक्रम में बदलाव पर जताई सहमति, अब 14 अक्टूबर को भारत से होगा मैच
गुजरात में नई ब्यूरोक्रेसी : राजकुमार ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार, विकास सहाय को डीजीपी का चार्ज
पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘शेरदिल द पीलीभीत सागा’ का ट्रेलर रिलीज
TAGGED:COngressRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अपराधराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

August 11, 2026

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?