hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बोले- दोनों देशों के संबंध होंगे और मजबूत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बोले- दोनों देशों के संबंध होंगे और मजबूत
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बोले- दोनों देशों के संबंध होंगे और मजबूत

Revoi Editor
Last updated: September 8, 2024 12:03 pm
Revoi Editor
Published: September 8, 2024
Share
SHARE

ह्यूस्टन, 8 सितंबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को अमेरिका पहुंचे। इस दौरान, राहुल भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए “सार्थक एवं गहन बातचीत” करेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिका के टेक्सास प्रांत के डलास में भारतीय प्रवासियों और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों ने गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया, जिससे मैं वास्तव में बहुत प्रसन्न हूं। अमेरिका आगमन की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए राहुल ने कहा, मैं इस यात्रा के दौरान सार्थक चर्चाओं और गहन बातचीत में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं, जिससे दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल का डलास फोर्ट वर्थ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर “गर्मजोशी और उत्साह” से स्वागत किया गया। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पिछले हफ्ते कहा था कि राहुल अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर नहीं आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद भवन) में विभिन्न लोगों से ‘व्यक्तिगत तौर’ पर बातचीत करने का मौका मिलेगा।

पित्रोदा ने कहा था, राहुल राष्ट्रीय प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ बातचीत करेंगे, वह थिंक टैंक के लोगों से मिलेंगे और जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में लोगों से मुखातिब होंगे, जिसका वाशिंगटन में भी उतना ही महत्व है।” राहुल आठ से 10 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। यह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद संभालने के बाद उनकी पहली अमेरिकी यात्रा है। इस दौरान, वह जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय और टेक्सास यूनिवर्सिटी में लोगों के साथ संवाद करने के साथ ही वाशिंगटन और डलास में कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

You Might Also Like

अदानी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट ने सांघी इंडस्ट्रीज का किया अधिग्रहण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर व्यवस्था के सवाल पर कहा – ‘काश, मैं टैक्स को शून्य कर पाती..’
UP Road Accident : यूपी के अमरोहा में दो सड़क हादसों में चार एमबीबीएस छात्रों समेत 6 लोगों की मौत
महाराष्ट्र : तानाजी सावंत के बयान पर मचा बवाल, अजित पवार की NCP ने दी सरकार से हटने की धमकी
बॉलीवुड : 27 मई को रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’
TAGGED:AMERICAamerica visitcongress leaderRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?