hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: श्री श्री रविशंकर ने वाराणसी में विश्व शांति के लिए की प्रार्थना, बोले- ‘सनातन ही दिखाएगा लोगों को सही राह’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > श्री श्री रविशंकर ने वाराणसी में विश्व शांति के लिए की प्रार्थना, बोले- ‘सनातन ही दिखाएगा लोगों को सही राह’
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशराज्यहिन्दी

श्री श्री रविशंकर ने वाराणसी में विश्व शांति के लिए की प्रार्थना, बोले- ‘सनातन ही दिखाएगा लोगों को सही राह’

Revoi Editor
Last updated: March 17, 2026 8:44 pm
Revoi Editor
Published: March 17, 2026
Share
SHARE

वाराणसी, 17 मार्च। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और प्रसिद्ध आध्यात्मिक धर्मगुरु श्री श्री रविशंकर मंगलवार को अपराह्न वाराणसी पहुंचे। वह सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गए, जहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन और पूजन किया। विश्वनाथ मंदिर के पश्चात उन्होंने माता विशालाक्षी और काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव के दरबार में भी हाजिरी लगाई। उनकी इस धार्मिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति के लिए आध्यात्मिक प्रार्थना करना था।

विभिन्न देशों के बीच जारी युद्धों से त्राहि-त्राहि कर रही पूरी मानवता

श्री काशी विश्वनाथ, माता विशालाक्षी व काल भैरव मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में श्री श्री रविशंकर ने दुनिया के कई हिस्सों में जारी युद्धों और उनसे उपजीं तनावपूर्ण स्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभिन्न देशों के बीच चल रहा युद्ध अत्यंत भीषण है और पूरी मानवता त्राहि-त्राहि कर रही है। हर तरफ लोग परेशान और भयभीत हैं, जिससे वैश्विक स्थिरता खतरे में पड़ गई है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से विशेष प्रार्थना की है कि दुनिया में जल्द से जल्द भाईचारा और शांति स्थापित हो। सनातन धर्म ही पूरे विश्व को सही राह दिखाएगा।

संकट के बीच आध्यात्मिक मार्ग ही शांति की राह प्रशस्त करने का एकमात्र रास्ता

आध्यात्मिक गुरु ने जोर देकर कहा कि वह विश्वनाथ के पास केवल इसी कामना के साथ आए हैं कि इन भीषण युद्धों का शीघ्र अंत हो। उनका मानना है कि प्रार्थना और शांति का मार्ग ही दुनिया को विनाश से बचा सकता है। उन्होंने लोगों से भी शांति बनाए रखने और एक-दूसरे के प्रति सद्भाव रखने की अपील की है। श्री श्री ने कहा कि वर्तमान संकट के बीच आध्यात्मिक मार्ग ही शांति की राह प्रशस्त करने का एकमात्र रास्ता है।

गो रक्षा अभियान पर नहीं की कोई टिप्पणी

हालांकि बातचीत के दौरान जब पत्रकारों ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के नेतृत्व में चल रहे ‘गो रक्षा अभियान’ को लेकर सवाल पूछा, तो श्री श्री रविशंकर ने इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की। उन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साध ली और बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए। उनकी वाराणसी यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे और बड़ी संख्या में उनके अनुयायी भी वहां मौजूद रहे।

You Might Also Like

‘चीन के साथ कोई टकराव नहीं चाहता अमेरिका’, स्काई बैलून विवाद बढ़ा तो बोले राष्ट्रपति जो बाइडेन
एअर इंडिया ने एयरबस, बोइंग से 470 विमानों की खरीद के करार पर किए हस्ताक्षर
LPG संकट के बीच सरकार का फैसला : PNG को बढ़ावा देने पर राज्यों को मिलेगी 10% ज्यादा वाणिज्यिक गैस सप्लाई
यूपी के पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
महाकुम्भ 2025 : प्रयागराज सहित आसपास के रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जाएंगी विशेष चिकित्सा सुविधाएं
TAGGED:Only Sanatan Will Show Right PathPrays for World PeaceSri Ravi Shankar in VaranasiSri Sri Ravi Shankar
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?