hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के विवादित बोल – राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकी, पकड़ने के लिए रखें ईनाम’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के विवादित बोल – राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकी, पकड़ने के लिए रखें ईनाम’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के विवादित बोल – राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकी, पकड़ने के लिए रखें ईनाम’

Revoi Editor
Last updated: September 15, 2024 9:02 pm
Revoi Editor
Published: September 15, 2024
Share
SHARE

भागलपुर, 15 सितम्बर। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान देते हुए उन्हें आतंकवादी करार दिया है। बिट्टू ने रविवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद पर निशाना साधते हुए कहा, ‘राहुल गांधी ने सिखों का बांटने का प्रयास किया है। सिख किसी पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं है और यह चिनगारी लगाने की कोशिश हो रही है। वह देश के नंबर वन टेरेरिस्ट हैं।’

इसी वर्ष मार्च में भाजपा में शामिल होने से पहले तीन बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुके रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, ‘वे लोग जो हर वक्त मारने की बात करते हैं, जहाजों-ट्रेनों को उड़ाने की बात करते हैं… वे राहुल गांधी के समर्थन में आ गए हैं। ऐसे में आप अंदाजा लगा लीजिए। मेरे ख्याल से यदि किसी को पकड़ने के लिए ईनाम होना चाहिए तो वो राहुल गांधी हैं।’ उन्होंने राहुल गांधी को देश का सबसे बड़ा दुश्मन भी बताया।

पंजाब के पूर्व सीएम स्व. बेअं सिंह के पौत्र बिट्टू ने कहा, ‘आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। पीएम मोदी पर देशवासियों का पूरा भरोसा है और आज इसी भरोसे के बूते वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। रेल सहित हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। फिर भी कांग्रेस के नेता इसकी आलोचना करने से बाज नहीं आते हैं।’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस केवल इधर-उधर की बातें करती है जबकि राहुल गांधी पहली बार संसद में विपक्ष के नेता बने हैं। वे कभी सिख की असुरक्षा की बात करते हैं तो कभी समाज के बिखराव की बात करते हैं। उनका ऐसा व्यवहार माफ करने लायक नहीं है।

‘राहुल सहित उनकी पार्टी के सभी नेता देश को तोड़ने में लगे हुए हैं‘

रवनीत बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी में गंभीरता नहीं है। राहुल गांधी हो या उनके पार्टी के अन्य नेता, सभी देश को तोड़ने में लगे हुए हैं। कांग्रेस को देश की सुरक्षा और करोड़ों जनता के हितों की चिंता बिल्कुल नहीं है। सिर्फ वोट के लिए कांग्रेस समाज में अशान्ति फैलाने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस को मैंने काफी नजदीक से देखा है, परखा है। कांग्रेस के टिकट पर तीन बार सांसद रहा हूं। मैंने प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और भाजपा के मूल मंत्रों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली। पीएम मोदी के नेतृत्व वाले केंद्र सरकार में शामिल होकर रेल के क्षेत्र में देशवासियों की सेवा कर रहा हूं।’

You Might Also Like

अमेरिकी दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मेलन को करेंगे संबोधित
Pepsi Sharma Death : हरियाणवी कलाकार पेप्सी शर्मा का 38 साल की उम्र में निधन, हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक की लहर
राजस्थान : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अचानक खराब हुई तबियत, अस्पताल में भर्ती
खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किया आश्वस्त – देश में जरूरी वस्तुओं की कमी नहीं, खाद्यान्न और तेल का भंडार भरपूर  
ब्रिटेन : किंग चार्ल्स III का ऐतिहासिक राज्याभिषेक संपन्न, दुनियाभर के 2 हजार मेहमान बने साक्षी
TAGGED:Bittu's controversial statementRahul GandhiRahul is the country's number one terroristRavneet Singh Bittu
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?