1. Home
  2. Tag "MAHARASHTRA"

महाराष्ट्र : मंत्रियों ने की ओबीसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात, अनशन समाप्त करने का किया आग्रह

छत्रपति संभाजीनगर, 21 जून। महाराष्ट्र के तीन मंत्रियों और विधान परिषद के एक सदस्य ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके और नवनाथ वाघमारे से शुक्रवार को मुलाकात की और उनसे अनशन समाप्त करने का आग्रह किया। ओबीसी कार्यकर्ताओं के अनशन का आज नौवां दिन है। मंत्री अतुल सावे, उदय सामंत और गिरीश महाजन […]

केंद्रीय मंत्रिमंडल में गडकरी, गोयल समेत महाराष्ट्र से छह मंत्री, पिछली सरकार में थे आठ मंत्री

मुंबई, 10 जून। महाराष्ट्र के छह सांसदों को नरेन्द्र मोदी नीत मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चार और सहयोगी शिवसेना तथा भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) को एक-एक मंत्री पद मिला। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने प्रफुल्ल पटेल को भाजपा की ओर […]

महाराष्ट्र: विधायक रवि राणा का दावा – चुनाव परिणाम आने के 15 दिन के अंदर मोदी सरकार में शामिल हो जाएंगे उद्धव ठाकरे

अमरावती, 3 जून अमरावती से विधायक रवि राणा ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे मंगलवार को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के 15 दिन के अंदर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में शामिल हो जाएंगे। रवि राणा की पत्नी और अमरावती से निवर्तमान सांसद नवनीत राणा […]

महाराष्ट्र : ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में ब्वॉयलर फटने से 8 की मौत, 64 घायल

ठाणे, 23 मई। महाराष्ट्र के ठाणे में गुरुवार की दोपहर एक केमिकल फैक्ट्री में हुए धमाकेदार विस्फोट से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 64 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 1.40 बजे डोंबिवली महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) एरिया के फेज-2 में स्थित अमुदान केमिकल्स में […]

पीएम मोदी का उद्धव ठाकरे पर प्रहार – कांग्रेस के सामने घुटने टेकने वाली डुप्लीकेट शिवसेना को सजा देने के लिए महाराष्ट्र तैयार

मुंबई, 15 मई। लोकसभा चुनाव के तहते पांचवें चरण के प्रचार अभियान में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट पर तीखा प्रहार करते हुए मतदाताओं को आगाह किया कि शिवसेना (UBT) अब कांग्रेस की राह पर चल रही है और उसका अंत तय […]

महाराष्ट्र में चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन करेगा विदेशी प्रतिनिधिमंडल

रायगढ़, 6 मई। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने अन्य देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एवं भागीदारी के लिए इंटरनेशनल इलेक्शन विजीटर्स प्रोग्राम (आईईवीपी) का आयोजन किया है और इसी के तहत एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल 06 से 08 मई तक महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले में चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन करेगा। रायगढ़ कलेक्टर […]

महाराष्ट्र में पीएम मोदी ने विपक्ष पर किया तीखा प्रहार, कहा- हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला

माढा, 29 अप्रैल। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दलों और नेताओं के तीखे बयान सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के माढा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “15 साल पहले, एक बहुत बड़े नेता यहां चुनाव लड़ने आए थे। […]

संजय राउत के बिगड़े बोल, कहा-‘महाराष्ट्र में भाजपा का अंतिम संस्कार होगा, इसलिए मोदी की आत्मा यहां भटक रही’

मुंबई, 29 अप्रैल। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दलों और नेताओं के तीखे बयान सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनका महाराष्ट्र से कोई लेना-देना नहीं है। यहा जोजो मोदी […]

महाराष्ट्र : यवतमाल में भाषण के दौरान बेसुध होकर गिरे नितिन गडकरी, बाद में स्वास्थ्य को लेकर दिया अपडेट

यवतमाल, 24 अप्रैल। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज  महाराष्ट्र के यवतमाल में एक चुनावी रैली में भाषण के दौरान मंच पर ही अचानक बेसुध होकर गिर पड़ पड़े। मंच पर मौजूद लोग तत्काल उन्हें उठाकर इलाज के लिए ले गए। फिलहाल गडकरी जल्द ही सामान्य हो गए और उन्होंने X पर पोस्ट के […]

महाराष्ट्र : एकनाथ खडसे घर वापसी को तैयार, बोले – ‘मैं भाजपा में लौट रहा हूं’

मुंबई, 6 अप्रैल। लगभग तीन वर्ष पहले महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेतृत्व के साथ मतभेद होने पर पार्टी छोड़कर अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में चले गए एकनाथ खडसे ने घर वापसी की तैयारी कर ली है। उन्होंने शनिवार को यह जानकारी दी। मौजूदा समय राकांपा (शरदचंद्र पवार) के विधान परिषद सदस्य हैं […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code