hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाराष्ट्र : ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में ब्वॉयलर फटने से 8 की मौत, 64 घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > महाराष्ट्र : ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में ब्वॉयलर फटने से 8 की मौत, 64 घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र : ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में ब्वॉयलर फटने से 8 की मौत, 64 घायल

Revoi Editor
Last updated: May 24, 2024 3:09 am
Revoi Editor
Published: May 24, 2024
Share
SHARE

ठाणे, 23 मई। महाराष्ट्र के ठाणे में गुरुवार की दोपहर एक केमिकल फैक्ट्री में हुए धमाकेदार विस्फोट से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 64 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 1.40 बजे डोंबिवली महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) एरिया के फेज-2 में स्थित अमुदान केमिकल्स में एक ब्वॉयलर फट गया। धमाका इतना जबर्दस्त था कि इसका असर केमिकल फैक्ट्री के आसपास की कई फैक्ट्रियों पर पड़ा।

सीएम शिंदे का मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक मदद का एलान

घटना के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके इलाज का खर्च उठाएगी। राजस्व विभाग घटना में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का एलान किया है।

https://twitter.com/mieknathshinde/status/1793688405202600083

प्लांट में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका

प्लांट के अंदर अब भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है, जहां दमकल टीम देर रात्रि तक आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही थी। ब्वॉयलर ब्लास्ट इतना जबर्दस्त था कि इसकी आवाज करीब पांच किलोमीटर के क्षेत्र में सुनाई दी, जबकि इसका असर करीब दो किलोमीटर के दायरे में देखा गया। कई फैक्ट्रियों, दुकानों और आवासीय घरों के शीशे टूट हो गए, जिससे स्थानीय लोग घायल हो गए।

केमिकल प्रोसेसिंग के दौरान ब्वॉयलर में हुआ विस्फोट

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि फैक्ट्री के अंदर काम करने वाले लगभग 10 लोग ब्वॉयलर में कुछ केमिकल प्रोसेसिंग का काम कर रहे थे, तभी ब्वॉयलर फट गया और आग लग गई। ब्वॉयलर के हिस्से करीब 1.5 किलोमीटर के दायरे में गिरे, जिससे कई कम्पनियों को नुकसान पहुंचा, सड़क किनारे बने घरों और दुकानों के शीशे और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

आसपास की तीन कम्पनियों और शोरूम में आग, 12 गाड़ियां जलकर राख

अमुदान केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट के कारण लगी आग पास की तीन अन्य कम्पनियों में फैल गई, जिससे उन्हें भी भारी नुकसान हुआ। इतना ही नहीं, कुछ ही दूरी पर स्थित एक कार डीलर के शोरूम में भी आग फैल गई, जिसमें करीब 12 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। आग लगने की घटना के बाद कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका, ठाणे, उल्हासनगर, नवी मुंबई से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।

You Might Also Like

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बेहद खराब : सांस लेना हुआ दूभर, घने कोहरे से विजिबिलिटी शून्य के करीब
श्रीनगर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत के लिए राहत : एक और एलपीजी पोत ‘सर्वशक्ति’ ने पार किया हॉर्मुज जलडमरूमध्य
खुदरा महंगाई दर 10 माह के निचले स्तर पर, 5.09 फीसदी से घट कर मार्च में 4.85 फीसदी पर पहुंची
कर्नाटक सरकार ने 7,660 करोड़ रुपये की 91 औद्योगिक निवेश परियोजनाओं को दी मंजूरी
TAGGED:64 injured8 killedBoiler explosionMAHARASHTRAThane chemical factory
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

रजनू नेताम का आरोप – निर्दोष कांग्रेसियों व आदिवासियों को जेल भेज रही भाजपा

Revoi Editor
Revoi Editor
June 29, 2024
हिमाचल प्रदेश : शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत, दहाई में नहीं पहुंच सकी भाजपा
प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान
वैभव सूर्यवंशी युवा वनडे में तीव्रतम शतकवीर बने, भारत ने इंग्लैंड ने जीती अंडर-19 एक दिनी सीरीज
Five-point Strategy to Curb Covid Surge
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?