राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार से गुजरात व महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी

नई दिल्ली, 12 अप्रैल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार से गुजरात और महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी साझा की।

AIIMS राजकोट के पहले दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सोमवार को राष्ट्रपति मुर्मु AIIMS राजकोट के पहले दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।

गांधीनगर के लोक भवन में सामाजिक समरसता महोत्सवमें शिरकत करेंगी

अगले दिन 14 अप्रैल को डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु गांधीनगर के लोक भवन में ‘सामाजिक समरसता महोत्सव’ में भाग लेंगी। उसी दिन, वह गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

AIIMS नागपुर व महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोहों में भाग लेंगी

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मु 15 अप्रैल को AIIMS नागपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उसी दिन वह नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के अधिकारी प्रशिक्षुओं के 78वें बैच के विदाई समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। 16 अप्रैल को द्रौपदी मुर्मु वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular