1. Home
  2. Tag "Hindi news"

टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाली भाविना पटेल को पीएम मोदी व राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 29 अगस्त। टोक्यो पैरालंपिक के महिला टेबल टेनिस मुकाबले में रजत पदक जीतने वाली भाविना पटेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्री अध्यक्ष राहुल गांधी ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार श्री मोदी ने रविवार को भाविन से बातचीत के दौरान उन्हें शाबाशी दी […]

महबूबा मुफ्ती के बिगड़े बोल – यदि सब्र की दीवार टूटी तो अमेरिका की ही तरह भारत का भी हश्र होगा

श्रीनगर, 21 अगस्त। अनुच्छेद 370 हटाने के साथ जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छीने जाने के बाद से ही केंद्र सरकार की लगातार मुखालफत कर रहीं राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री व पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद शनिवार को एक बेतुके बयान से भारतीय राजनीति […]

छत्तीसगढ़ : नारायणपुर में नक्सली हमला, आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट सहित 2 जवान शहीद

नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 20 अगस्त। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में शुक्रवार को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। इस हमले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सहायक कमांडेंट समेत दो जवान शहीद हो गए। नक्सली शहीद जवानों के हथियार और सामान भी लूटकर फरार हो गए। नक्सली हमले में सहायक कमांडेंट सुधाकर शिंदे (नांदेड़, […]

उत्तर प्रदेश अब पूरी तरह अनलॉक : रविवार की साप्ताहिक बंदी भी खत्म, खुले रहेंगे बाजार, मॉल और कल-कारखाने

लखनऊ, 20 अगस्त। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार आ रही कमी को देखते हुए अब रविवार के लॉकडाउन को भी खत्म कर दिया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश अब पूरी तरह अनलॉक हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां कोविड-19 की समीक्षा बैठक के दौरान […]

उत्तर प्रदेश : विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं, बंद भी किए जा सकते हैं स्कूल – डॉ. दिनेश शर्मा

लखनऊ, 19 अगस्त। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा है कि राज्य के स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं है और तनिक भी प्रतिकूल संकेत मिलने पर स्कूलों को बंद भी किया जा सकता है। विधान परिषद में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान शिक्षक दल के सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी […]

वैश्विक भूराजनीतिक हालात में बदलाव के बीच जटिल हो रहीं राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियां : रक्षा मंत्री राजनाथ

नई दिल्ली, 19 अगस्त। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश में मजबूत, सक्षम और आत्मनिर्भर रक्षा उद्योग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि दुनिया में बदलते भूराजनीतिक हालात की वजह से भारत के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियां न सिर्फ बढ़ गई हैं वरन जटिल भी हो गई हैं। उन्होंने गुरुवार को […]

उत्तर प्रदेश : मुख्तार अंसारी की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश, बांधा जेल में बंद विधायक ने जताई हत्या की आशंका

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), 18 अगस्त। बाराबंकी स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का जेल प्रशासन को आदेश दिया है। बांदा जेल में बंद मऊ के विधायक अंसारी ने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। उनके आग्रह पर ही कोर्ट ने जेल प्रशासन को […]

जम्मू-कश्मीर : 370 हटने के बाद आतंकियों के निशाने पर भाजपा नेता, 2 वर्षों में हो चुकी हैं 23 हत्याएं

श्रीनगर, 18 अगस्त। केंद्र सरकार की ओर से बार-बार यह कहा जाता रहा है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी में आतंकी गतिविधियों में काफी कमी आई है और सुरक्षा बल लगातार आतंकवादियों के सफाए में लगे हुए हैं। लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू यह भी है कि पिछले दो वर्षों […]

मदनलाल ढींगरा : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अप्रतिम क्रांतिकारी

जयंती भड़ेसिया अहमदाबाद: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अप्रतिम क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा का जन्म 18 सितम्बर, 1883 को अमृतसर में हुआ था। पिता और भाई ख्यातिनाम डॉक्टर थे, जिन्होंने मदनलाल को बीए की डिग्री मिलने के बाद लंदन भेज दिया। वहां उन्हें क्रांतिकारी श्यामजी कृष्ण वर्मा द्वारा स्थापित ‘इंडिया हाउस’ में एक कमरा मिला। उन दिनों […]

टोक्यो पैरालंपिक खेलों के प्रतिभागी भारतीय खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र

नई दिल्ली, 17 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अगस्त से टोक्यो में प्रारंभ हो रहे पैरालंपिक खेलों में शामिल होने वाले भारतीय खिलाड़ियों का मंगलवार को हौसला बढ़ाया और उन्हें जीत का मंत्र दिया। पांच सितम्बर तक आयोजित इन खेलों में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल भाग लेगा और कुल 54 […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code