कर्नाटक में भाजपा द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि के मामले में राहुल गांधी को जमानत
बेंगलुरू, 7 जून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि के एक मामले में यहां एक विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार को जमानत दे दी। मामला पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख अखबारों में कथित रूप से ‘अपमानजनक’ विज्ञापन जारी करने से संबंधित है। […]
