1. Home
  2. Tag "COngress"

उत्तराखंड के सीएम धामी बोले – ‘सत्ता के लालच’ में कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ किया गठबंधन 

देहरादून, 24 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने ‘सत्ता के लालच’ में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है। धामी ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी से 10 सवाल भी पूछे और उनसे यह बताने को कहा कि पार्टी का […]

‘आप’ से गठबंधन की संभावना नहीं, अपने दम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, बोलीं कुमारी सैलजा

नई दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी खुद में मजबूत है तथा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने एक समाचार एजेंसी के संपादकों के साथ बातचीत में यह दावा भी […]

सपा और कांग्रेस की सोच आरक्षण विरोधी, बोलीं मायावती- ऐसे में सजग रहना जरूरी है

लखनऊ, 24 अगस्त। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उच्चतम न्यायालय द्वारा अनुसूचित जातियों-जनजातियों (एससी-एसटी) के आरक्षण में उप-वर्गीकरण के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि इन दलों की सोच आरक्षण विरोधी है। मायावती का […]

खड़गे का केंद्र पर हमला, कहा- मनरेगा की स्थिति ग्रामीण भारत के प्रति प्रधानमंत्री के विश्वासघात का जीता जागता स्मारक

नई दिल्ली, 23 अगस्त। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को लेकर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि मनरेगा की वर्तमान स्थिति ग्रामीण भारत के प्रति ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विश्वासघात’ का जीता जागता स्मारक है। खरगे ने यह आरोप भी लगाया […]

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच समझौता, सभी 90 सीटों पर मिलकर लड़ने का फैसला

श्रीनगर/जम्मू, 22 अगस्त। कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस (NC) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा की सभी 90 सीटों पर मिल कर चुनाव लड़ने के लिए समझौता कर लिया है। दोनों पार्टियों गुरुवार को संयुक्त रूप से इस आशय की घोषणा की। संयुक्त वक्तव्य में कहा गया, ‘कांग्रेस, नेकां और सीपीआई (एम) साथ में हैं। हम साथ मिलकर काम […]

जनगणना प्रश्नावली में कॉलम जोड़कर ओबीसी का जातिवार आंकड़ा एकत्र करें, बोली कांग्रेस

नई दिल्ली, 22 अगस्त। कांग्रेस ने जाति आधारित जनगणना की मांग एक बार फिर उठाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि जनगणना की प्रश्नावली में एक अतिरिक्त कॉलम जोड़कर अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) का जातिवार आंकड़ा एकत्र किया जा सकता है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ऐसा होने से जाति जनगणना की व्यापक मांग […]

कैलाश विजयवर्गीय का दावा- देश में 30 साल बाद शुरू सकता है ‘गृहयुद्ध’, बोली कांग्रेस- माफी मांगें

इंदौर। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि सेना के एक सेवानिवृत्त अफसर ने “बदलती जनसांख्यिकी” का हवाला देते हुए उनसे कहा है कि देश में 30 साल बाद ‘गृहयुद्ध’ शुरू हो सकता है। कांग्रेस ने विजयवर्गीय के इस बयान को सरासर गैर जिम्मेदाराना करार देते हुए मांग की है कि […]

एमयूडीए घोटाला: सिद्धारमैया पर मुकदमा चलाने की मंजूरी के विरोध में कांग्रेस करेगी राज्यव्यापी प्रदर्शन

बेंगलुरु, 18 अगस्त। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूखंड आवंटन ‘घोटाला’ मामले के संबंध में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने के विरोध में राज्यव्यापी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। गहलोत ने एमयूडीए भूमि आवंटन ‘घोटाले’ के संबंध में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया […]

मायावती ने साधा निशाना – कांग्रेस ने नेहरू और गांधी को आरक्षण का श्रेय दिया, जिसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं 

लखनऊ, 11 अगस्त। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के अंदर उप-वर्गीकरण और ‘क्रीमी लेयर’ संबंधी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने नेहरू और गांधी को आरक्षण का श्रेय दिया […]

नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर बोली कांग्रेस, ‘आपकी उपलब्धि पर देश को फक्र है’

नई दिल्ली, 9 अगस्त। कांग्रेस ने नीरज चोपड़ा के पेरिस ओलंपिक की भालाफेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बनने पर शुक्रवार को उन्हें बधाई दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आप हमेशा ही चैंपियन हैं। नीरज चोपड़ा […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code