T20 वर्ल्ड कप : श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, भारत-पाक मैच में बारिश कीआशंका, महामुकाबले पर खतरे के बादल

कोलंबो, 14 फरवरी। क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी राइवलरी यानी भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर काले बादल मंडरा रहे हैं। 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच में बारिश विलेन बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दिन शहर के 60% इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। भारतीय टीम शुक्रवार शाम श्रीलंका पहुंच गई। भारतीय टीम शुक्रवार रात 10 बजे कोलंबो पहुंच चुकी है। भारत ने अब तक अमेरिका और नामीबिया को हराकर शानदार फॉर्म दिखाई है। पाकिस्तान भी अमेरिका और नीदरलैंड को हराकर आत्मविश्वास से लबरेज है। 15 फरवरी को जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल के शीर्ष पर अपनी पकड़ मजबूत करेगी।

बारिश का समीकरण : 15 फरवरी को सुबह से ही बारिश की आशंका है। मैच के समय (शाम 7 से रात 12 बजे) भी 10-20% बारिश का अनुमान है, जिससे आउटफील्ड गीली हो सकती है।

  • अगर मैच धुला तो क्या होगा?

ICC के नियमों के मुताबिक, ग्रुप स्टेज के मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। यदि बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है, तो-मुकाबला ‘बेनतीजा’ (No Result) घोषित कर दिया जाएगा। दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट से संतोष करना पड़ेगा।

इतिहास भारत के पक्ष में : टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। अब तक हुए 8 मुकाबलों में से 7 में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को केवल 1 बार (2021) सफलता मिली है।

अभिषेक शर्मा की सेहत पर अपडेट : दूसरी तरफ, टीम इंडिया के लिए एक राहत भरी खबर है कि ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। हालांकि, पेट में इन्फेक्शन के कारण नामीबिया के खिलाफ उनके खेलने पर संशय बरकरार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular