1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में ‘स्वाभिमान- द राइज़ ऑफ़ SHE’ का आयोजन: अदाणी फाउंडेशन देशभर में 10 लाख महिलाओं को करेगा सशक्त
मुंबई में ‘स्वाभिमान- द राइज़ ऑफ़ SHE’ का आयोजन: अदाणी फाउंडेशन देशभर में 10 लाख महिलाओं को करेगा सशक्त

मुंबई में ‘स्वाभिमान- द राइज़ ऑफ़ SHE’ का आयोजन: अदाणी फाउंडेशन देशभर में 10 लाख महिलाओं को करेगा सशक्त

0
Social Share

मुंबई (12 मार्च 2026): अदाणी फाउंडेशन द्वारा मुंबई में शहरी वंचित महिलाओं के सशक्तिकरण और आजीविका के जश्न में ‘स्वाभिमान – द राइज़ ऑफ़ SHE’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि ‘स्वाभिमान’ के नए चरण के तहत पूरे भारत में 10 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के पहले वर्ष में ही महाराष्ट्र की 1 लाख महिलाओं को इससे जोड़ा जाएगा।

  • 4,500 महिलाओं की सफलता का जश्न

डॉ. प्रीति अदाणी ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वाभिमान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक विचार है।” उन्होंने बताया कि यह आयोजन उन 4,500 महिलाओं की मेहनत और हिम्मत का उत्सव है, जिन्होंने अपने जीवन की बागडोर खुद संभाली है। इनमें धारावी की कई मेहनती महिलाएं भी शामिल हैं। अदाणी फाउंडेशन ने इन महिलाओं को स्किल, वित्तीय और डिजिटल साक्षरता के साथ-साथ सीधे बाजार से जोड़ने का काम किया है।

इस सफलता में महाराष्ट्र आर्थिक विकास महामंडल (MAVIM) ने सेल्फ हेल्प ग्रुप्स (SHGs) के गठन में और BMC ने ‘स्वतेजा मार्ट्स’ जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।

  • महिला सशक्तिकरण का “मल्टीप्लायर इफ़ेक्ट” 

अर्थशास्त्रियों के “मल्टीप्लायर इफ़ेक्ट” का जिक्र करते हुए डॉ. अदाणी ने बताया कि जब एक महिला कमाती है, तो उसकी आय का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा परिवार की शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण पर खर्च होता है। उन्होंने कहा, “महिला सशक्तिकरण केवल दान या सहायता से नहीं, बल्कि अवसर और क्षमताओं के निर्माण से होता है। एक महिला को सशक्त बनाना आने वाली पीढ़ियों के भविष्य में निवेश करना है।” इस दौरान उन्होंने देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के संघर्ष और उनके विज़न को भी याद किया।

  • बीएमसी स्कूलों के साथ मिलकर शिक्षा पर जोर

कार्यक्रम में बीएमसी के विज़न की सराहना करते हुए डॉ. प्रीति अदाणी ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अदाणी फाउंडेशन 947 बीएमसी स्कूलों में आठ अलग-अलग माध्यमों में बुनियादी साक्षरता और गणित कौशल को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है। इसका उद्देश्य बीएमसी के म्युनिसिपल स्कूलों को राज्य के टॉप 10 स्कूलों की सूची में शामिल कराना है।

  • कार्यक्रम में मौजूद रहे ये विशिष्ट अतिथि

इस गरिमामयी कार्यक्रम में महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री अदिति तटकरे, मुंबई की मेयर सुश्री रितु तावड़े, बीएमसी कमिश्नर श्री भूषण गगरानी और MAVIM की एमडी सुश्री नंदिनी आवाडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. अदाणी ने महाराष्ट्र सरकार और प्रशासन के इस मजबूत सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code