hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दूसरे दिन भी पूरा नहीं हो सका ज्ञानवापी परिसर का सर्वे, सर्वे टीम बोली – मुस्लिम पक्षकारों ने मस्जिद में घुसने से रोका
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दूसरे दिन भी पूरा नहीं हो सका ज्ञानवापी परिसर का सर्वे, सर्वे टीम बोली – मुस्लिम पक्षकारों ने मस्जिद में घुसने से रोका
राष्ट्रीयहिन्दी

दूसरे दिन भी पूरा नहीं हो सका ज्ञानवापी परिसर का सर्वे, सर्वे टीम बोली – मुस्लिम पक्षकारों ने मस्जिद में घुसने से रोका

Vinayak Barot
Last updated: May 7, 2022 11:45 pm
Vinayak Barot
Published: May 7, 2022
Share
SHARE

वाराणसी, 7 मई। अदालती आदेश पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम-ज्ञानवापी परिसर का कराया जा रहा सर्वे मुस्लिम पक्षकारों के विरोध के चलते लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी पूरा नहीं हो सका। कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र की सर्वे करने वाली टीम के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उन्हें मस्जिद परिसर के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।

अब हिन्दू पक्षकार कोर्ट में करेंगे अपील

इस बीच मस्जिद का सर्वे रोके जाने को लेकर हिन्दू पक्ष के वकील ने मामले को कोर्ट में ले जाने की बात कही है। उनका कहना है कि कोर्ट के आदेश की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कार्यवाही शुरू होने के बाद बैरेकेडिंग के अंदर से कई मुस्लिम आ गए और प्रशासन ने सहयोग नहीं दिया, इसीलिए सर्वे का काम दूसरे दिन भी रोकना पड़ा। अब इस मामले को एक बार फिर कोर्ट के सामने रखा जा सकता है।

मुस्लिम पक्ष की याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

इसके पूर्व शनिवार को दिन में ही मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। दरअसल मुस्लिम पक्ष की तरफ से कोर्ट में याचिका दायर कर कहा गया था कि निष्पक्ष जांच के लिए कोर्ट कमिश्नर को बदला जाना चाहिए।

मुश्लिम पक्ष के अधिवक्ता अभय नाथ यादव कोर्ट में कहा कि अजय कुमार मिश्र को हटाकर कोर्ट खुद उनकी जगह किसी दूसरे सीनियर वकील को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करे। मामले पर कोर्ट ने सुनवाई की और फैसला सुरक्षित रख लिया। अब नौ मई को अगली सुनवाई होगी।

देवी-देवताओं के विग्रहों की सुरक्षा की मांग

गौरतलब है कि विश्व वैदिक सनातन संघ के पदाधिकारी जितेंद्र सिंह विसेन के नेतृत्व में राखी सिंह और अन्य ने अगस्त, 2021 में स्थानीय अदालत में एक वाद दायर कर श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन और अन्य देवी-देवताओं के विग्रहों की सुरक्षा की मांग की थी। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद गत गत 26 अप्रैल को अजय कुमार मिश्र को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त कर ज्ञानवापी परिसर का वीडियोग्राफी-सर्वे करके 10 मई को अपनी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था।

कोर्ट कमिनश्नर अजय मिश्र ने वीडियोग्राफी और सर्वे के लिए छह मई का दिन तय किया था। सर्वे का कार्य शुक्रवार को अधूरा रहने के कारण आज भी नियत समय अपराह्न तीन बजे श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंची, लेकिन ज्ञानवापी परिसर का सर्वे पूरा नहीं कर सकी।

You Might Also Like

भारतीय सेना को मिले बेहद सुरक्षित बख्तरबंद वाहन, गोला-बारूद और बारूदी सुरंग बेअसर
सीएम योगी बोले- कोलकाता मामले पर राष्ट्रपति की ‘निराशा’ महिला सुरक्षा पर बंगाल सरकार की ‘उदासीनता’ दर्शाती
पीएम मोदी ने गयाना की संसद में दुनिया को दिया शांति का मंत्र – ‘लोकतंत्र हमारे DNA में, मानवता सर्वप्रथम..’
केशव मौर्य ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना, कहा- अखिलेश को जनता ने बेरोजगार कर दिया है इसलिए…
उदयपुर हत्याकांड : गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंपी जांच की जिम्मेदारी, राज्य सरकार गठित कर चुकी है एसआईटी
TAGGED:Court CommissionerGyanvapi ComplexGyanvapi MosqueMuslim PartiesShrikashi Vishwanath DhamSurvey of Gyanvapi Complex
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?