hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सुप्रीम कोर्ट की विशेषज्ञ समिति ने अडानी ग्रुप को दी क्लीन  चिट, कहा – ‘अब तक नहीं मिली कोई नियामकीय गड़बड़ी’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > सुप्रीम कोर्ट की विशेषज्ञ समिति ने अडानी ग्रुप को दी क्लीन  चिट, कहा – ‘अब तक नहीं मिली कोई नियामकीय गड़बड़ी’
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

सुप्रीम कोर्ट की विशेषज्ञ समिति ने अडानी ग्रुप को दी क्लीन  चिट, कहा – ‘अब तक नहीं मिली कोई नियामकीय गड़बड़ी’

Vinayak Barot
Last updated: May 19, 2023 4:11 pm
Vinayak Barot
Published: May 19, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 19 मई। हिंडनबर्ग-अडानी विवाद मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ‘वर्तमान में सेबी की ओर से मिले आंकड़ों और स्पष्टीकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रथम दृष्टया निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है कि मूल्यों में हेरफेर या किसी तरह की नियामकीय विफलता हुई है।’

क्या है सुप्रीम कोर्ट की विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट में

विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि अदानी ग्रुप ने शेयरों के मूल्यों में कोई गड़बड़ी की थी। आर्टिफिशियल ट्रेडिंग या एक ही पार्टी द्वारा बार-बार ट्रेडिंग के भी सबूत नहीं मिले हैं। गौरतलब है कि हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि अडानी ग्रुप ने शेयरों के साथ हेरफेर की है और प्राइस को ओवर वैल्यू कर दिया गया।

मिनिमम पब्लिक शेयर होल्डिंग का उल्लंघन भी नहीं मिला

एससी पैनल की रिपोर्ट के अनुसार अब तक की जांच में मिनिमम पब्लिक शेयर होल्डिंग का उल्लंघन भी नहीं मिला है। विशेषज्ञ समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सेबी ने 13 विशिष्ट लेनदेन की पहचान की है, जिसकी उसके द्वारा जांच की जा रही है कि क्या वह कानूनी तौर पर मान्य लेनदेन थे या फिर उनमें कोई गड़बड़ी थी। ऐसे में समिति इन लेनदेन पर अभी कोई टिप्पणी नहीं कर सकती।

सेबी को 14 अगस्त तक पूरी करनी है अपनी जांच रिपोर्ट

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की छह जजों वाली विशेषज्ञ समिति की अध्यक्षता पूर्व जज अभय मनोहर सप्रे कर रहे हैं। उनके अलावा इस पैनल में जस्टिस जेपी देवधर, केवी कामथ, नंदन नीलेकणी, ओपी भट्ट और सोमशेखर सुंदरेशन शामिल हैं।

समिति ने सेबी को तय समय सीमा में जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सेबी ने जांच पूरी करने के लिए छह महीने का अतिरिक्त समय मांगा था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 14 अगस्त तक अपनी जांच पूरी करने का निर्देश दिया है।

समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय सिक्योरिटी मार्केट में डिस्क्लोजर आधारित काम होता है और डिस्क्लोजर कैपिटल जारी करने या लिस्टिंग के लिए जरूरी नियम बनाए गए हैं। समिति के अनुसार यह देखने की जरूरत है कि क्या डिस्क्लोजर में निवेशकों के सामने इतनी सारी जानकारी पहुंच जाती है, जिसके चलते बेहद आवश्यक जानकारी पर निवेशकों की नजर ही नहीं पड़ पाती।

अडानी ग्रुप के शेयरों में उछाल

इस बीच विशेषज्ञ समिति की खबर के फैलते ही अडानी ग्रुप के शेयरों में रिकवरी आई है। ग्रुप की फ्लैगशिप कम्पनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 3 प्रतिशत तक चढ़ गए। वहीं, अडानी पोर्ट, अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी विल्मर के शेयरों में भी तगड़ी रिकवरी आई है।

You Might Also Like

सम्राट चौधरी का दावा – लालू परिवार से कोई नहीं जीतेगा चुनाव, पहले चरण में 100 सीटों पर NDA की जीत
NEET-UG पेपर लीक मामला : CBI ने 13 आरोपितों के खिलाफ दायर की पहली चार्जशीट
राहुल गांधी को झटका : दोहरी नागरिकता के आरोप पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
भारतीय क्रिकेट टीम दिसम्बर में दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर जाएगी, बीसीसीआई और सीएसए ने जारी किया शेड्यूल
Amarnath Yatra: 8,600 से अधिक श्रद्धालुओं का छठा जत्था जम्मू से हुआ रवाना, अब 70000 भक्तों ने किए बाबा के दर्शन
TAGGED:clean chit to Adani GroupHindenburg-Adani dispute caseNo regulatory irregularitiesSC's expert committee
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदिल्लीराज्यहिन्दी

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

August 10, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?