नई दिल्ली, पांच नवम्बर। चीन में गुरुवार को दूसरी बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए। रात 10 बजकर 26 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 रही। इससे पहले सुबह भी 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। दोनों भूकंपों की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी है। फिलहाल रात में आए भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
NCS के अनुसार रात में आए भूकंप का केंद्र चीन के शिनजियांग इलाके में था। इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई। एजेंसी ने रात 10.26 बजे आए इस भूकंप की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।
EQ of M: 5.0, On: 05/11/2026 22:26:26 IST, Lat: 35.587 N, Long: 78.130 E, Depth: 164 Km, Location: Xinjiang.
For more information Download the BhooKamp App
https://t.co/5gCOtjdtw0
@DrJitendraSingh
@OfficeOfDrJS
@tummalasrini
@GSuresh_NCS
@ndmaindia https://t.co/i4upmB9YGP— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 5, 2026
सुबह भी आया था भूकंप
इससे पहले गुरुवार सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर चीन में भूकंप आया था। भारतीय समय के मुताबिक, उस वक्त इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई थी। NCS के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र 32.592 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 94.291 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई थी।


