1. Home
  2. कारोबार
  3. कच्चे तेल में तेजी से लुढ़के शेयर बाजार, सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा फिसला, निवेशकों के करोड़ों डूबे
कच्चे तेल में तेजी से लुढ़के शेयर बाजार, सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा फिसला, निवेशकों के करोड़ों डूबे

कच्चे तेल में तेजी से लुढ़के शेयर बाजार, सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा फिसला, निवेशकों के करोड़ों डूबे

0
Social Share

मुंबई, 30 अप्रैल। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे खराब संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही। गुरुवार को बाजार खुलते ही बिकवाली का ऐसा दौर चला कि देखते ही देखते बाजार क्रैश हो गया। शुरुआती कारोबार में ही BSE सेंसेक्स (Sensex) करीब 940 अंक लुढ़क कर 76,556 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 (Nifty) 275 अंकों की भारी गिरावट के साथ 24,000 के नीचे फिसलकर 23,902 पर ट्रेड करता दिखा। बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर आई इस बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

आज सुबह जब बाजार खुला, तभी से गिरावट के संकेत मिलने लगे थे। ओपनिंग बेल के वक्त सेंसेक्स 678 अंक नीचे 76,817 पर था और निफ्टी 212 अंकों की कमजोरी के साथ 23,965 पर खुला था। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और पावर ग्रिड के शेयर में तेजी रही।

  • रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, कच्चे तेल में उबाल

बाजार की गिरावट के साथ-साथ देश की करेंसी ‘रुपया’ भी ऐतिहासिक कमजोरी का शिकार हुआ है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 20 पैसे टूटकर 95.126 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगी आग है। ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड अब $120 प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति की कोई उम्मीद न दिखने की वजह से तेल की सप्लाई पर संकट मंडरा रहा है, जिसका सीधा असर भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ रहा है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code