hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स ने पार किया 78000 का स्तर, निफ्टी 160 अंक मजबूत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स ने पार किया 78000 का स्तर, निफ्टी 160 अंक मजबूत
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स ने पार किया 78000 का स्तर, निफ्टी 160 अंक मजबूत

Revoi Editor
Last updated: July 6, 2026 6:49 pm
Revoi Editor
Published: July 6, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 6 जुलाई। वैश्विक संकेतकों के मिले-जुले रुख के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन सकारात्मक रुख के साथ कारोबार हुआ। इस क्रम में सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 521 अंकों की तेजी से जहां 78,000 का स्तर पार कर गया वहीं एनएसई निफ्टी ने 160 अंकों की मजबूती हासिल की।

बेंचमार्क इंडेक्स दो माह के शीर्ष स्तर पर

दरअसल, चुनिंदा बैंकों, वाहन, पूंजीगत उत्पाद एवं रियल्टी शेयरों में खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच दोनों बेंचमार्क इंडेक्स दो माह के शीर्ष स्तर पर पहुंच गए। हालांकि आईटी शेयरों में बिकवाली ने बाजार की अच्छी बढ़त पर तनिक अंकुश भी लगाया। विश्लेषकों के अनुसार विदेशी निवेशकों के ताजा पूंजी प्रवाह ने भी घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख को मजबूती दी।

सेंसेक्स 521.16 अंकों की बढ़त से 78,285.07 पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 521.16 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,285.07 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक 634.15 अंक यानी 0.81 प्रतिशत चढ़कर 78,398.06 अंक तक पहुंचा था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 25 के स्टॉक मजबूत रहे जबकि पांच में कमजोरी रही।

निफ्टी 159.50 अंक बढ़कर 24,430.35 अंक बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी भी 159.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत बढ़कर 24,430.35 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 38 के शेयर हरे निशान पर बंद हुए और 12 में गिरावट दर्ज की गई।

व्यापक बाजार देखें तो मझोली कम्पनियों का मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.71 प्रतिशत चढ़ा जबकि छोटी कम्पनियों के स्मॉलकैप में 0.47 प्रतिशत की तेजी रही।

क्षेत्रवार सूचकांकों में रियल्टी खंड ने सर्वाधिक 1.82 प्रतिशत की तेजी दर्ज की जबकि निजी बैंक सूचकांक में 1.50 प्रतिशत, शीर्ष 10 बैंक खंड में 1.24 प्रतिशत और पूंजीगत उत्पाद खंड में 1.19 प्रतिशत की बढ़त रही।

एचडीएफसी बैंक का शेयर सर्वाधिक 3.59% चढ़ा

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में एचडीएफसी बैंक का शेयर सर्वाधिक 3.59 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति के शेयर भी प्रमुख रूप से बढ़त में रहे। दूसरी तरफ कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व और पावर ग्रिड के शेयर नुकसान में रहे।

एफआईआई ने 1,355.33 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,355.33 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। वहीं वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.82 प्रतिशत के नुकसान के साथ 71.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

You Might Also Like

पटियाला मेडिकल कॉलेज के करीब 100 डॉक्टर और छात्र कोरोना संक्रमित
फीफा विश्व कप : अर्जेंटीना और पोलैंड ग्रुप सी से पूर्व क्वार्टर फाइनल में, मेक्सिको जीत के बावजूद गोल अंतर में पिछड़ा
यूपी के 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को तोहफा : अब आयुष इलाज भी होगा कैशलेस
आईपीएल 2023 : नम मौसम में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स से बराबर किया हिसाब
जम्मू-कश्मीर : डोडा में सैन्य वाहन गहरी खाई में गिरा,10 जवानों की मौत
TAGGED:BseniftyNifty gains 160 pointsNSEsensexSensex crosses the 78000 markstock market rises
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?