hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार की बढ़त थमी, सेंसेक्स 625 अंक फिसला, निफ्टी फिर 25,000 के स्तर से नीचे खिसका
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार की बढ़त थमी, सेंसेक्स 625 अंक फिसला, निफ्टी फिर 25,000 के स्तर से नीचे खिसका
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

शेयर बाजार की बढ़त थमी, सेंसेक्स 625 अंक फिसला, निफ्टी फिर 25,000 के स्तर से नीचे खिसका

Revoi Editor
Last updated: May 27, 2025 6:27 pm
Revoi Editor
Published: May 27, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 27 मई। भारतीय शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी अच्छी बढ़त मंगलवार को थम गई और काफी उतार-चढ़ाव के बाद यह दिन के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। आईटी, फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) और ऑटो सेक्टर के शेयरों में बिकवाली से दोनों संवेदी सूचकांक नीचे आ गए। इस क्रम में बीएसई सेंसेक्स जहां 625 अंक फिसला वहीं एनएनई निफ्टी भी एक बार फिर 25,000 के मनोवैज्ञानिक बैरियर से नीचे आ गया।

सेंसेक्स ने दिनभर में 1288.82 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 624.82 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,551.63 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सूचकांक ने कुल 1288.82 अंकों के उतार-चढ़ाव के बीच 82,410.52 का उच्चस्तर व 81,121.70 का निचला स्तर देखा। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 25 के शेयर नुकसान में रहे जबकि पांच में बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी में 174.95 अंकों की गिरावट

दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 174.95 अंक या 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,826.20 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान 358.80 अंकों के उतार-चढ़ाव के बीच सूचकांक ने 24,704.10 का निचला स्तर देखा। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 11 के शेयर चढ़कर बंद हुए जबकि 39 में गिरावट दर्ज की गई।

मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट का बेहतर प्रदर्शन

हालांकि मार्केट में गिरावट के बावजूद, मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट ने बेहतर प्रदर्शन किया और वे मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. बीएसई मिडकैप 100 में 0.15 प्रतिशत की मामूली बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप 100 में 0.10 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखने को मिली।

निवेशकों को एक लाख करोड़ का नुकसान

फिलहाल कारोबार के दौरान, बीएसई पर लिस्टेड कम्पनियों का मार्केट कैप पिछले सेशन के लगभग 445 लाख करोड़ रुपये से घटकर 444 लाख करोड़ रुपये हो गया। इससे निवेशकों को एक सत्र में एक लाख करोड़ रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का स्टॉक 3.43 प्रतिशत उछला

निफ्टी 50 में बढ़त हासिल करने वाली शीर्ष कम्पनियों में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का स्टॉक शिखर पर रहा, जिसमें 3.43 प्रतिशत की तेजी देखी गई। उसके अलावा इंडसइंड बैंक में 2.57 प्रतिशत, ट्रेंट में 0.85 प्रतिशत, सन फार्मा में 0.44 प्रतिशत और नेस्ले इंडिया में 0.29 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।

वहीं निफ्टी 50 के टॉप लूजर्स की लिस्ट में अल्ट्राटेक सीमेंट्स के शेयरों ने सर्वाधिक 2.29 प्रतिशत की गिरावट देखी। आईटीसी में 2.03 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील में 1.80 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में 1.72 प्रतिशत और एक्सिस बैंक में 1.61 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

सेक्टोरल इंडेक्स पर एक नजर

निफ्टी इंडिया डिफेंस में 1.06 प्रतिशत की तेज़ी देखने को मिली तो निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.36 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी में 0.24 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। वहीं सबसे ज़्यादा गिरावट निफ्टी एफएमसीजी में देखी गई, जो 0.88 प्रतिशत तक लुढ़क गया। इसके बाद निफ्टी आईटी में 0.75 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.70 प्रतिशत व निफ्टी इंडिया टूरिज्म में 0.56 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

You Might Also Like

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में थमा चुनाव प्रचार, 17 नवम्बर को होगा मतदान
अंडर-19 एशिया कप : वैभव-आयुष की शतकीय भागीदारी, यूएई को 10 विकेट से रौंद भारत सेमीफाइनल में
अदाणी ग्रुप निवेशकों को आकर्षित करने में रहा सफल, एईएल क्यूआईपी की मांग 38,000 करोड़ रुपए रही
जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने विशेष अभियान 4.0 सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न किया
राष्ट्रीय वॉलीबॉल : केरल व रेलवे के बीच दोनों वर्गों में खिताबी मुलाकात तय, पुरुष वर्ग में गत उपजेता सर्विसेज परास्त
TAGGED:BseniftyNifty again slipped below 25000 levelNSEsensexSensex slipped 625 pointsStock market growth halted
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
बॉलीवुडमनोरंजनहिन्दी

बॉलीवुड : दिशा पाटनी ने फिल्म योद्धा के सेट से शेयर की तस्वीर, कही ये बड़ी बात

Vinayak Barot
Vinayak Barot
December 28, 2021
यूपी : अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 4 की मौत, 25 से अधिक लोग घायल
आईपीएल 2023 : शतकवीरों की लड़ाई में कोहली पर भारी पड़े गिल, टाइटंस से पस्त आरसीबी बाहर, मुंबई इंडियंस ने पूरी की प्लेऑफ लाइनअप
बॉलीवुड : फ्रेंड की शादी में जमकर ठुमके लगाती नजर आईं कृति सेनन, एथनिक लुक में जीता फैंस का दिल
कोरोना से बचाव : वैक्सिनेशन महाअभियान के पहले दिन मध्य प्रदेश टॉप पर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?