hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोरोना से बचाव : वैक्सिनेशन महाअभियान के पहले दिन मध्य प्रदेश टॉप पर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > कोरोना से बचाव : वैक्सिनेशन महाअभियान के पहले दिन मध्य प्रदेश टॉप पर
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

कोरोना से बचाव : वैक्सिनेशन महाअभियान के पहले दिन मध्य प्रदेश टॉप पर

Vinayak Barot
Last updated: June 22, 2021 1:47 pm
Vinayak Barot
Published: June 22, 2021
Share
SHARE

भोपाल, 22 जून। वैक्सिनेशन को लेकर लागू केंद्र सरकार की नई नीति के पहले ही दिन देश में जहां 86.16 लाख डोज के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बना वहीं राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश ने बाजी मार ली, जहां 21 जून को रात्रि 10 बजे तक 16.41 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए। एमपी के बाद कर्नाटक दूसरे नंबर पर रहा जबकि उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।

केंद्र सरकार की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में सोमवार को 15,42,632 लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी गई। कर्नाटक में वैक्सिनेशन की संख्या 10,67,634 रही जबकि उत्तर प्रदेश में 6,74,456 लोगों को डोज दी गई।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कर रखी थी वैक्सिनेशन महाअभियान की तैयारी

एमपी में एक दिन में अधिकतम वैक्सिनेशन की मुख्य वजह यह थी कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए पूर्व नियोजित तैयारी कर रखी थी। गत 16 जून को दिल्ली एमपी में में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने एलान किया कि एमपी 21 जून को वैक्सीन महाअभियान चलाया जाएगा। भोपाल लौटने के बाद सीएम शिवराज ने इसकी तैयारी शुरू कर दी। सबसे पहले भोपाल में अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उसके बाद सभी अधिकारियों को ग्राउंड लेवल पर वैक्सीन महाअभियान को लेकर निर्देश दिए गए।

टीकाकरण अभियान को उत्सव का रूप दिया गया

वस्तुतः शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीन महाअभियान को उत्सव का रूप दिया। मंत्री से लेकर संतरी तक की टीम इसे सफल बनाने में जुट गई। साथ ही आम लोगों की सहभागिता भी बढ़ाई गई। शिवराज खुद वैक्सीन अभियान से पहले अपने ट्विटर हैंडल से आम लोगों की अपील शेयर करने लगे। इसका भी बड़ा प्रभाव पड़ा। टीकाकरण केंद्रों को सजाया गया। आकर्षक होनों की वजह से युवाओं का इसकी ओर रुझान बढ़ा।

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान इस अभियान को सफल बनाने के लिए खुद आमजन से मदद मांग रहे थे। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘हमने कोरोना काल में अपनों को खोया है, इसलिए हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि ऐसा समय दोबारा न आए। सभी लोग वैक्सीन लगवा कर कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हों।’

शिवराज की अपील का यह असर हुआ कि धर्म गुरु, समाजसेवी और कारोबारी भी इसे सफल बनाने में आगे आ गए। इंदौर से लेकर भोपाल तक में होटल, रेस्टोरेंट और मॉल टीका लगवाने वाले लोगों को ऑफर देने लगे। इसका फायदा यह हुआ कि इंदौर में लोग जमकर टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचे और टीका लगवाया है।

पहले दिन 10 लाख वैक्सिनेशन का लक्ष्य रखा गया था

वैक्सीन महाअभियान के तहत एक दिन में 10 लाख से अधिक टीका लगवाने का लक्ष्य रखा गया था। टीका लगवाने के लिए मंत्री अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों से अपील कर रहे थे कि टीका लगवाए। साथ ही उनका भ्रम दूर कर रहे थे। इसके अलावा अधिकारियों ने गांवों का रुख किया, जहां कई तरह की अफवाहें थीं। अधिकारियों ने गांव-गांव में जाकर लोगों को समझाया कि टीका लगवाना क्यों जरूरी है।

विपक्ष का भी टीकाकरण महाअभियान में सहयोग रहा

इस महाअभियान में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने विरोधियों का भी साथ लिया। पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी लोगों से टीका लगवाने के लिए अपील की। इसके साथ ही पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने भी सरकार का साथ दिया था। सभी की भागीदारी से सीएम शिवराज सिंह चौहान इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाने में सफल रहे।

You Might Also Like

विक्रम गोखले की मौत की खबर का परिवार ने किया खंडन, फैंस से प्रार्थना के लिए किया आग्रह
टाटा ओपन महाराष्ट्र : बोपन्ना व रामकुमार सहित तीन भारतीय जोड़ियां क्वार्टर फाइनल में 
मेरठ में हादसा : कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से 6 की मौत, कई लोग दबे
FIFA विश्व कप 2026 : स्पेन के हाथों पुर्तगाल की हार से टूटा रोनाल्डो का सपना, बेल्जियम ने सह मेजबान अमेरिका को बाहर किया
सुप्रीम कोर्ट में उद्धव और शिंदे गुट ने खड़ी की दिग्गज वकीलों की फौज, जानें-कौन किसके लिए होगा पेश
TAGGED:-vaccinationCmoCORONAmpShivraj Singh
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?