1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीलंका: दो गुटों के बीच गोलीबारी, चार लोगों की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
श्रीलंका: दो गुटों के बीच गोलीबारी, चार लोगों की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

श्रीलंका: दो गुटों के बीच गोलीबारी, चार लोगों की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

0
Social Share

कोलंबो, 22 जनवरी। श्रीलंका के दक्षिणी प्रांत बेलिएट्टा में सोमवार सुबह गोलीबारी की एक घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी। श्रीलंका पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता निहाल थल्दुवा ने कहा कि यह घटना दक्षिणी एक्सप्रेसवे पर बेलिएट्टा इंटरचेंज के पास हुई।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:45 बजे हुयी। यह घटना उस समय घटी जब एक अज्ञात समूह ने जीप में सवार दूसरे समूह पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

पुलिस ने आशंका जतायी है कि गोलीबारी की घटना को संगठित आपराधिक गिरोह के सदस्यों ने अंजाम दिया है। श्रीलंका ने मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 17 दिसंबर से एक अभियान शुरू किया है, जिसमें पिछले सप्ताह तक 40,000 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code