मोंटेरे (मेक्सिको), 25 जून। दक्षिण अफ्रीका ने FIFA विश्व कप इतिहास में नए अध्याय का सृजन कर दिया, जब उसने ग्रुप ए के अपने तीसरे व अंतिम मैच में दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर पहली बार नॉकआउट चरण यानी राउंड ऑफ 32 का टिकट हासिल कर लिया।
A defeat, a draw, a win – the journey of Bafana Bafana in Group A that sees them end on 4 points, 2nd behind co-hosts Mexico.
South Africa make history by advancing to the Round of 32 at a FIFA World Cup for the first time ever#BafanaPride#BafanaBafana#FIFAWorldCup pic.twitter.com/DFgCXYOeLd— Bafana Bafana (@BafanaBafana) June 25, 2026
मोंटेरे स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत के नायक थापेलो मासेको रहे, जिन्होंने मैच का इकलौता गोल दागा। मैच के 63वें मिनट में तेशपांग मोरेमी ने बेहतरीन रन बनाते हुए पेनाल्टी बॉक्स के किनारे में शानदार पास दिया, जिसका भरपूर फायदा मासेको ने उठाया। मासेको ने गेंद को नियंत्रण करते हुए बाएं पैर से बेहतरीन शॉट लगाया, जो सीधा गोल पोस्ट में पहुंचा। इसके बाद दक्षिण कोरिया ने गोल करने के काफी प्रयास किए, लेकिन उसके अग्रधावक अफ्रीका के डिफेंस को नहीं भेद सके।
— Bafana Bafana (@BafanaBafana) June 25, 2026
ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहा दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों में एक जीत व एक बराबरी से चार अंक लेकर ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह बनाई। वहीं पहले ही राउंड ऑफ 32 में जगह पक्की कर चुके सह मेजबान मेक्सिको ने चेकिया को 3-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत से सर्वाधिक नौ अंक अर्जित किए और ग्रुप में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। कोरिया (तीन अंक) और चेकिया (एक अंक) ग्रुप में क्रमशः तीसरे व चौथे स्थान पर रहे।
Mexico take the top spot in Group A! 🇲🇽#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 25, 2026
लगातार तीसरी जीत से मेक्सिको ग्रुप ए में शीर्षस्थ
देखा जाए तो मेक्सिको ने पहली बार विश्व कप में अपने तीनों ग्रुप-स्टेज मैच जीते हैं। साथ ही यह भी पहली बार है, जब 1970 के बाद से अपने सभी ग्रुप-स्टेज गेम्स में क्लीन शीट रखी है। इस दौरान मेजबानों ने तीन मैचों में छह गोल किए और उनपर एक भी गोल नहीं हुआ। मेक्सिको सिटी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मे मेक्सिको के लिए माटेओ शावेज, जूलियन क्विनोन्स व अल्वारो फिडाल्गो ने गोल किए।
¡Todos juntos por el mismo objetivo! 👏#SomosMéxico 💚🤍❤️ pic.twitter.com/UoGneyoZHh
— Selección Nacional (@miseleccionmx) June 25, 2026
स्विट्जरलैंड ने कनाडा को हराया, ग्रुप बी से दोनों टीमें राउंड ऑफ 32 में
उधर वैंकुवर में स्विट्जरलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सह मेजबान कनाडा को 2-1 से हराया। बीसी प्लेस स्टेडियम में इस जीत के साथ ही स्विट्जरलैंड ने ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
Switzerland and Canada book their place in the #FIFAWorldCup Round of 32 🔒
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 24, 2026
वहीं हार के बावजूद कनाडा की टीम भी नॉकआउट स्टेज में पहुंचने में सफल रही है। स्विट्जरलैंड ने तीन मुकाबलों में सात अंक अर्जित किए। वहीं, कनाडा ने चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट दौर में प्रवेश किया।
These 3 points are staying with us! 👊🇨🇭 pic.twitter.com/qO8qGdIJeY
— 🇨🇭 Nati (@nati_sfv_asf) June 18, 2026
सिएटल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप के एक अन्य मैच में बोस्निया व हर्जगोविना ने कतर को 3-1 से हराकर पहली जीत दर्ज की। लेकिन चार अंकों के बावजूद कमजोर गोल अंतर के कारण उसे तीसरे स्थान पर रहना पड़ा। कतर की टीम सिर्फ एक अंक बटोर सकी।

