1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. सोनिया गांधी गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, रूटीन चेकअप के लिए हुई थीं भर्ती
सोनिया गांधी गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, रूटीन चेकअप के लिए हुई थीं भर्ती

सोनिया गांधी गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, रूटीन चेकअप के लिए हुई थीं भर्ती

0
Social Share

गुरुग्राम (हरियाणा), 13 मई। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं। बुधवार की सुबह ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार 79 वर्षीय सोनिया गांधी को एक छोटी सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया था। वह करीब दो घंटे बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को इस वर्ष तीसरी बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इससे पहले गत 24 मार्च को उन्हें तेज बुखार होने पर नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि उन्हें कोई सिस्टमिक इन्फेक्शन था, जिसका इलाज एंटीबायोटिक्स से किया गया।

एहतियात के तौर पर गांधी कुछ दिनों तक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रहीं। इससे पहले, उन्हें रूटीन चेक-अप के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था डॉक्टर अरूप बासु की देखरेख में तब उनका इलाज चला था। तब बताया गया था कि फेफड़ों से संबंधित परेशानी के चलते उन्हें भर्ती कराया गया था।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code