hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एक दिनी सीरीज : शतकवीर गुरबाज पर बीस छूटे शुभमन, वर्षा बाधित पहले मैच में टीम इंडिया 7 विकेट से विजयी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > एक दिनी सीरीज : शतकवीर गुरबाज पर बीस छूटे शुभमन, वर्षा बाधित पहले मैच में टीम इंडिया 7 विकेट से विजयी
खेलहिन्दी

एक दिनी सीरीज : शतकवीर गुरबाज पर बीस छूटे शुभमन, वर्षा बाधित पहले मैच में टीम इंडिया 7 विकेट से विजयी

Revoi Editor
Last updated: June 13, 2026 11:45 pm
Revoi Editor
Published: June 13, 2026
Share
SHARE

धर्मशाला, 13 जून। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया ने एक दिनी अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी प्रभावी शुरुआत की और शनिवार को यहां बारिश से प्रभावित पहले मुकाबले में मेहमानों को 13 गेंदों के रहते सात विकेट से हरा दिया।

India secure victory in the opening ODI to move ahead in the series against Afghanistan 💪

📝: https://t.co/iz4AIi7Ol4 pic.twitter.com/G9iiGZrB38

— ICC (@ICC) June 13, 2026

Picture-Perfect 🙌#TeamIndia wrap a comprehensive victory by 7️⃣ wickets in Dharamshala ✅

They lead the #INDvAFG ODI series by 1️⃣-0️⃣ 👌

Scorecard ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/RNy13a0PHX

— BCCI (@BCCI) June 13, 2026

प्रथम प्रवेशी गेंदबाजों – गुरनूर ब्रार व हर्ष दुबे की शानदार शुरुआत

बारिश के चलते निर्धारित से लगभग 4.30 घंटे विलंब से प्रारंभ हुए मैच में ओवरों की संख्या घटाकर 25 करनी पड़ी। हालांकि भारत के लिए इस मैच में उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि उसके दो प्रथम प्रवेशी गेंदबाजों – पेसर गुरनूर ब्रार (3-27) व स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला हर्ष दुबे (3-47) ने शानदार शुरुआत की और फिर कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 84 रन, 66 गेंद, दो छक्के, 11 चौके) ने केएल राहुल (नाबाद 39 रन, 19 गेंद, तीन छक्के, चार चौके) संग मिलकर टीम की जीत पर अंतिम मुहर लगाई।

Impressive day out in #TeamIndia colours 💙

Harsh Dubey 🤝 Gurnoor Brar

Updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/4nFkz6efAn

— BCCI (@BCCI) June 13, 2026

रहमतुल्ला बने अफगानिस्तान के तीव्रतम शतकवीर

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिशन (HPCA) स्टेडियम में मौसम साफ होने पर पहले बल्लेबाजी पर बाध्य अफगानी टीम के लिए ओपनर रहमतुल्ला गुरबाज (102 रन, 51 गेंद, आठ छक्के, आठ चौके) ने चमक बिखेरी। इस क्रम में वह अपने नौवें एक दिनी शतक के साथ अफगानिस्तान के तीव्रतम शतकवीर बने। लेकिन उन्हें छोड़ अन्य बल्लेबाज खास असर नहीं दिखा पाए और गुरनूर व हर्ष के अलावा अर्शदीप सिंह (2-27) व नीतीश कुमार रेड्डी (2-31) के सामने मेहमान टीम 24.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 194 रनों तक जाकर ठहर गई।

𝐑𝐮𝐧𝐬: 𝟏𝟎𝟐
𝐁𝐚𝐥𝐥𝐬: 𝟓𝟏
𝐅𝐨𝐮𝐫𝐬: 𝟖
𝐒𝐢𝐱𝐞𝐬: 𝟖
𝐒. 𝐑𝐚𝐭𝐞: 𝟐𝟎𝟎

A performance for the ages from @RGurbaz_21! 👏#AfghanAtalan | #INDvAFG | #GloriousNationVictoriousTeam | #e& – Go for More | #SuperCola – Share the Love pic.twitter.com/zzsmMguHto

— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) June 13, 2026

अपनी संक्षिप्त पारी के दौरान रोहित शर्मा ने तोड़े दो रिकॉर्ड

जवाबी कारवाई के दौरान क्रीज पर उतरते ही मोहिंदर अमरनाथ (39 वर्ष 36 दिन) को पीछे छोड़ एक दिनी क्रिकेट में सर्वाधिक उम्रदराज खिलाड़ी (39 वर्ष 44 दिन) का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम लिखाने वाले रोहित शर्मा (16 रन, 16 गेंद, एक छक्का, एक चौका) जल्द लौट गए। हालांकि लौटने से पहले हिटमैन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16,000 रन बनाने वाले वीरेंद्र सहवाग (393 पारियों में 16,119 रन) के बाद दूसरे भारतीय ओपनर बन गए। उन्होंने साथ ही सबसे कम 384 पारियों में 16 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जो अब तक डेविड वॉर्नर (390) के नाम था।

Scaling Mt. 16,000 🗻

A monumental milestone unlocked by Rohit Sharma as an opener in international cricket 👏🫡

Updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl #TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ImRo45 pic.twitter.com/vyC4C0oPvg

— BCCI (@BCCI) June 13, 2026

गिल सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

फिलहाल शुभमन गिल ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने एक दिनी में अपना 18वां अर्धशतक लगाया और एक दिनी में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए। इसी क्रम में शुभमन ने ईशान किशन (34 रन, 22 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) संग दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 70 रन जोड़े।

Major Milestone for our Captain 🫡

Shubman Gill becomes the fastest Indian and 2⃣nd fastest player overall to amass 3⃣0⃣0⃣0⃣ ODI runs 🙌🔝

He also brings up his fifty!

Updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ShubmanGill pic.twitter.com/tdxL7cvo7X

— BCCI (@BCCI) June 13, 2026

गिल की किशन व राहुल संग दो अर्धशतकीय भागीदारियां

हालांकि श्रेयस अय्यर (12 रन, 15 गेंद, एक चौका) ज्यादा देर नहीं टिके। लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ गिल व राहुल ने 32 गेंदों पर 53 रनों की अटूट भागीदारी से टीम को मंजिल दिला दी, जिसने 22.5 ओवर में तीन विकेट पर 195 रन बना लिए।

Leading from the front in some style 🫡#TeamIndia Captain Shubman Gill is the Player of the Match for his glorious knock in the chase 👌🔝

Scorecard ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ShubmanGill pic.twitter.com/UdZNbAApEk

— BCCI (@BCCI) June 13, 2026

गुरबाज व हशमतुल्ला के बीच 116 रनों की तेज शतकीय भागीदारी

इसके पूर्व अफगानिस्तान की पारी में गुरनूर व अर्शदीप ने शुरुआती पांच ओवरों में 26 रनों पर ही तीन विकेट गिरा दिए। हालांकि गुरबाज ने तेज हाथ दिखाते हुए न सिर्फ शतक जड़ा वरन कप्तान हशमतुल्ला शाहिदी (27 रन, 30 गेंद, तीन चौके) संग 66 गेंदों पर 116 रनों की तेज शतकीय भागीदारी की।

स्कोर कार्ड

फिलहाल रेड्डी ने 16वें ओवर में गुरबाज को बोल्ड मारा तो मेहमान पारी फिर दरक गई और 52 रनों की वृद्धि पर अंतिम सात बल्लेबाज लौट गए। अजमतुल्ला ओमरजई (26 रन, 16 गेंद, तीन छक्के) दहाई में पहुंचने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे।

लखनऊ में 17 जून को खेला जाएगा दूसरा मैच

दोनों टीमों के बीच अब 17 जून को लखनऊ में दूसरा मैच खेला जाएगा जबकि 20 जून को चेन्नई में तीसरा व अंतिम मुकाबला होगा।

You Might Also Like

इंडोनेशिया : भूस्खलन और बाढ़ से 17 लोगों की मौत, 8 लापता
आईपीएल-19 : DC ने RR को दिया झटका, स्टार्क की मारक गेंदबाजी के बाद अक्षर-आशुतोष ने कायम रखीं हल्की उम्मीदें
संसद का विशेष सत्र आज से शुरू, पीएम मोदी कहा कि देश महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाने को पूरी तरह तैयार
रोहित शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल – ‘भाई मुझे क्या, मेरा तो ये लास्ट है…’
भारत में कोरोना संकट : 210 दिनों में 53.61 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण
TAGGED:Afghanistan lost the rain-interrupted first matchCricketODI seriesShubman outshines centurion GurbazTeam India wins by 7 wickets
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?