hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शिवसेना की कार्यकारिणी में फैसला – बालासाहेब ठाकरे के नाम का उपयोग करने वालों पर होगी कठोर काररवाई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > शिवसेना की कार्यकारिणी में फैसला – बालासाहेब ठाकरे के नाम का उपयोग करने वालों पर होगी कठोर काररवाई
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

शिवसेना की कार्यकारिणी में फैसला – बालासाहेब ठाकरे के नाम का उपयोग करने वालों पर होगी कठोर काररवाई

Vinayak Barot
Last updated: June 25, 2022 9:03 pm
Vinayak Barot
Published: June 25, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 25 जून। पिछले एक सप्ताह से राजनीतिक भंवर में फंसे पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच शिवसेना ने स्पष्ट तौर पर चेतावनी दे दी है कि किसी को भी नया समूह बनाने के लिए पार्टी या बालासाहेब ठाकरे के नाम का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दरअसल, शनिवार को यहां सत्तारूढ़ शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सीएम उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कुल छह प्रस्ताव पास किए गए। छठे प्रस्ताव में कहा गया है कि बालासाहेब ठाकरे का नाम अगर कोई अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करता है तो यह पार्टी को मंजूर नहीं और उस पर कानूनी काररवाई की जाएगी।

शिवसेना के साथ गद्दारी या बेईमानी करने वालों पर कठोर काररवाई का प्रस्ताव पास

उद्धव ठाकरे के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, ‘जिन लोगों ने, चाहे वे कितने भी बड़े नेता हों, शिवसेना के साथ गद्दारी या बेईमानी की है, उन पर कठोर काररवाई करने के सर्वाधिकार हमने एक प्रस्ताव के माध्यम से उद्धव ठाकरे साहब को दिए हैं।’

बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा – ‘हम भी उस संगठन के सदस्य हैं, कल भी रहेंगे‘

वहीं बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा, ‘उनका संगठन कोई नहीं तोड़ रहा है, हम भी उस संगठन के सदस्य हैं, कल भी रहेंगे। जब उद्धव ठाकरे को हकीकत का पता चलेगा, तब वह शायद यह निर्णय लें कि हमने जो किया था, वो लोगों को सही नहीं लग रहा तो हम अपना निर्णय बदलते हैं। वह नेता हैं, कुछ भी कर सकते हैं।’

इसके पूर्व दिन में संजय राउत ने कहा था कि उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जो लोग छोड़कर गए हैं, वे शिवसेना के नाम से वोट मत मांगें और अगर वोट मांगते हैं तो अपने खुद के बाप के नाम पर मांगे। शिवसेना के बाप बालासाहेब ठाकरे के नाम पर वोट मत मांगे।

राउत के बयान पर दीपक केसरकर ने कहा, ‘उन्होंने (संजय राउत) जो बात कही, हम इस बारे में जरूर सोचेंगे। हमारा नाम तो शिवसेना ही है, अगर उन्हें लगता है कि उसमें कुछ नहीं जोड़ना तो हम उसको शिवसेना बोलेंगे, हम उनका आदर करेंगे।’

‘सीएम अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाएं और सुनिश्चित करें कि हिंसा न हो’

महाराष्ट्र में बागी विधायकों के कार्यालयों और आवासों पर हमलों की घटनाओं का जिक्र करते हुए केसरकर ने कहा, ‘हम मुख्यमंत्री से यह भी कहना चाहते हैं कि वह अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाएं और सुनिश्चित करें कि हिंसा न हो। हम वापस आने में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं क्योंकि अपराधियों के खिलाफ कोई काररवाई नहीं की जा रही है।’

You Might Also Like

पाकिस्तान : आम चुनाव से एक दिन पहले बलूचिस्तान में 2 बम धमाके, 28 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल
बांग्लादेश में फिर बवाल : यूनुस सरकार के नए कानून के खिलाफ सिविल सेवक भड़के, अर्धसैनिक बल तैनात
रूस ने यूक्रेन पर दागीं 100 से अधिक मिलाइलें, पूरे देश में मचा हाहाकार
सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को बड़ी राहत, CBI को अब जांच करने से पहले लेनी होगी अनुमति
झारखंड : धनबाद के बहुमंजिला आशीर्वाद टावर में भीषण आग, 14 की मौत, 18 घायल
TAGGED:Balasaheb ThackerayCM Uddhav ThackerayDeepak KesarkarMaharashtra crisissanjay rautshiv senaShiv Sena executive
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?