आईपीएल-19 : महत्वहीन मैच में DC ने KKR से चुकाया हिसाब, सातवीं जीत से अंक तालिका में छठा स्थान
कोलकाता, 24 मई। इसमें कोई शक नहीं कि लीग चरण के अंतिम दिन रविवार को डबल हेडर के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को उसके घरेलू मैदान पर हराने के साथ ही जब टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) 2026 की प्लेऑफ लाइनअप पूरी की, तभी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) व दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच यहां शुरू हो चुका 70वां व अंतिम मैच अपना महत्व खो बैठा था। इसकी वजह यह थी कि राजस्थान की जीत के साथ ही पंजाब किंग्स व केकेआर की उम्मीदें खत्म हो चुकी थीं।
#DelhiCapitals sign off in style! 💙
A dominant all-round show, led by the batters and sealed by the bowlers, helps them finish their campaign on a high. 🙌
Next up 👉 #TATAIPL Playoffs! 😍🤩#KKRvsDC | #AjinkyaRahane, #KuldeepYadav, #KKR, #DC pic.twitter.com/AvjpZccMVn
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 24, 2026
राहुल के पचासे के बाद कुलदीप व एंगिडी की अचूक गेंदबाजी
फिलहाल एक दिन पहले ही रेस से बाहर हो चुके डीसी ने इस महत्वहीन मैच में भी दम दिखाया और केएल राहुल के बल्ले से निकले मौजूदा सत्र के पांचवें अर्धशतक (60 रन, 30 गेंद, चार छक्के, पांच चौके) के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ कुलदीप यादव (3-29) और लुंगी एंगिडी (3-27) की अचूक गेंदबाजी की बदौलत केकेआर के खिलाफ 40 रन से जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही दिल्ली ने पहली मुलाकात में केकेआर के खिलाफ मिली बड़ी पराजय (आठ विकेट) का हिसाब भी उसी दमदारी से चुका दिया।
Ending the season exactly how you want to… with a solid W! 🙌
A comprehensive 40-run win for @DelhiCapitals to finish things off 💙❤️
Scorecard ▶️ https://t.co/Uo07zwiknq#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvDC pic.twitter.com/lc0u4ZLx6D
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
राहुल सहित अन्य बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों से 203 रनों तक पहुंचा डीसी
चूंकि मैच में दांव पर लगाने के लिए कुछ खास नहीं था तो मैदान पर खिलाड़ियों में जोश की कमी साफ नजर आ रही थी। खैर, ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य दिल्ली कैपिटल्स ने राहुल के अलावा कप्तान अक्षर पटेल (39 रन, 25 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) सहित अन्य बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों से पांच विकेट पर 203 रनों की मजबूत स्कोर खड़ा किया।
JINX-ing the bowler's plans 😉
Ajinkya Rahane leading from the front in the chase 👊
Updates ▶️ https://t.co/Uo07zwiknq#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvDC | @KKRiders pic.twitter.com/lsIkIdqKlD
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
रहाणे के अर्धशतक के बावजूद केकेआर 163 रनों पर धराशायी
जवाबी काररवाई में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे भले ही मौजूदा सत्र का सिर्फ दूसरा अर्धशतक (63 रन, 39 गेंद, चार छक्के, चार चौके) लगाने में सफल रहे। लेकिन कुलदीप व एंगिडी सहित अन्य गेंदबाजों के समक्ष अन्य कोई बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका और मेजबान टीम 18.4 ओवरों में 163 रनों पर ही धराशायी हो गई।
Curtains down at Eden Gardens for this season! 🏟️
The Kolkata Knight Riders signing off with a lap of honour for a brilliant home crowd 💜#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvDC | @KKRiders pic.twitter.com/fC29SWpCYe
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
दिल्ली कैपिटल्स ने छठे स्थान पर रहकर अपने अभियान को विराम दिया
दिलचस्प यह है कि पिछले दो मैचों में पंजाब व राजस्थान को हरा चुके दिल्ली कैपिटल्स की यह लगातार तीसरी जीत थी और उसने 14 मैचों में सात जीत से 14 अंक लेकर छठे स्थान पर रहते हुए लीग चरण का समापन किया। वहीं शुरुआती छह मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर सके केकेआर ने बेशक अपनी स्थिति में सुधार लाते हुए अंतिम दिन तक खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा था। फिलहाल 14 मैचों में सातवीं हार से 13 अंकों के साथ उसे सातवें स्थान से संतोष करना पड़ा।
7️⃣0️⃣ games, countless memories, and endless drama… and this is exactly where we stand! 📊#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/VVlGvs63MN
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
केकेआर के अंतिम 7 बल्लेबाज सिर्फ 35 रन जोड़ सके
देखा जाए तो वामहस्त कलाई के स्पिनर कुलदीप ने रहाणे को 14वें ओवर में 128 के योग पर जैसे ही आउट किया, केकेआर के विकेटों पतन का सिलसिला शुरू हो गया और अंतिम सात विकेट 35 रन के अंदर गिर गए। इस क्रम में कुलदीप ने अगली ही गेंद पर रिंकू यादव को आउट किया, लेकिन हैट्रिक बनाने से चूक गए क्योंकि अभिषेक पोरेल ने तेजस्वी दहिया का कैच छोड़ दिया। वहीं मिचेल स्टार्क (2-26) ने एक ही ओवर में दो बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा।
Left-arm wrist spin at its best! 🕸️
Kuldeep Yadav wraps up the final league game with a match-winning spell & a very well-earned POTM 👏
Relive his spell ▶️ https://t.co/eqi5z951rn #TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvDC pic.twitter.com/goP5L51iMC
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
कुल मिलाकर रहाणे के अलावा सिर्फ तीन बल्लेबाज रोवमन पॉवेल (29 रन, 21 गेंद, एक छक्का, तीन चौके), मनीष पांडे (25 रन, 16 गेंद, दो छक्के, दो चौके) व फिन एलेन (20 रन, 13 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। इनमें एंगिडी ने एलेन व मनीष का शिकार करने के बाद वरुण चक्रवर्ती को आउट करने के साथ मेजबान पारी समाप्त की।
He FINNished that storm instantly! 🛑
Immediate impact from Lungi Ngidi 🔥
Updates ▶️ https://t.co/Uo07zwiknq#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvDC | @DelhiCapitals pic.twitter.com/zzOoO6UYKQ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
राहुल व अक्षर के साथ मिलर, साहिल, पोरल व आशुतोष ने भी दिखाए तेज हाथ
इससे पहले दिल्ली की पारी में राहुल व अक्षर के अलावा डेविड मिलर (28 रन, 19 गेंद, तीन छक्के), साहिल परख (24 रन, 17 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) अभिषेक पोरल (22 रन, 18 गेंद, चार चौके) और आशुतोष शर्मा (नाबाद 18 रन, 11 गेंद, एक छक्का, दो चौके) ने उपयोगी पारियां खेलकर दल को 200 के पार पहुंचाया। केकेआर के लिए वामहस्त स्पिनर सौरभ दुबे ने 28 रन देकर दो विकेट लिए जबकि अनुकूल रॉय, सुनील नरेन व वरुण चक्रवर्ती ने आपस में तीन विकेट बांटे।
6️⃣0️⃣ runs of unfiltered KLaass! 🤌
Updates ▶️ https://t.co/Uo07zwiknq#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvDC | @klrahul pic.twitter.com/8Xw0aq2qOv
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
RCB व GT के बीच 26 मई को खेला जाएगा क्वालीफायर 1
अब एक दिन के विश्राम के बाद प्लेऑफ के पहले क्लीफायर में गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) व गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें 26 मई को धर्मशाला में आमने-सामने होंगी जबकि अगले दिन 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में राजस्थान रॉयल्स (RR) व सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का एलिमिनेटर मुकाबला होगा।
Skydiving straight into the final four! 🪂#TheFinalLeap is 🔛#TATAIPL | @RCBTweets | @gujarat_titans | @SunRisers | @rajasthanroyals pic.twitter.com/n4HVCAtBeB
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
पहले क्वालीफायर की पराजित टीम की एलिमिनेटर के विजेता से 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में क्वालीफायर 2 के जरिए टक्कर होगी और उस मैच की विजेता टीम 31 मई को अहमदाबाद में क्वालीफायर 1 के विजेता से फाइनल खेलेगी।
