शिवपाल यादव की सुरक्षा में की गई कटौती, अब जेड की जगह मिलेगी वाई श्रेणी की सिक्योरिटी

लखनऊ, 28 नवंबर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (PSPL) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा में कटौती की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी सुरक्षा को जेड से वाई कैटेगिरी की कर दिया है। शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी से इटावा के जसवंतनगर से विधायक हैं।

शिवपाल सिंह यादव इन दिनों मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) के प्रचार में लगे हैं। उत्तर प्रदेश शासन के गृह विभाग ने सुरक्षा निदेशालय की रिपोर्ट पर उनकी सुरक्षा में कमी की है।

यूपी सरकार ने इन दिनों इटावा और मैनपुरी के दौरे पर चल रहे सपा के विधायक शिवपाल यादव की सुरक्षा घटा दी है। उनके सिक्योरिटी कवर को कम कर दिया गया है। शिवपाल सिंह यादव अब जेड के स्थान पर वाई श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे। राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा कटौती को मंजूरी दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular