hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: स्मृति ईरानी की बेटी के समर्थन में उतरीं शिवसेना सांसद प्रियंका, अवैध बार चलाने के आरोप पर कही यह बात
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > स्मृति ईरानी की बेटी के समर्थन में उतरीं शिवसेना सांसद प्रियंका, अवैध बार चलाने के आरोप पर कही यह बात
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

स्मृति ईरानी की बेटी के समर्थन में उतरीं शिवसेना सांसद प्रियंका, अवैध बार चलाने के आरोप पर कही यह बात

Vinayak Barot
Last updated: July 24, 2022 3:04 pm
Vinayak Barot
Published: July 24, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 24 जुलाई। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी अवैध रूप से बार चलाने के आरोपों को लेकर घिरीं केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की बेटी के समर्थन में उतरी हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस जोइश ईरानी के मामले को लेकर भाजपा पर हमलावर है, वहीं शिवसेना एमपी ने कहा कि 18 वर्षीया किशोरी को खलनायक नहीं बनाना चाहिए।

स्मृति ईरानी की बेटी का नाम लिए बिना प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, ’18 साल के बच्चों को पता नहीं होगा कि भारत में रेस्तरां चलाने के लिए लाइसेंस लेने की प्रक्रिया क्या है। राजनीति को अलग रखते हुए, मैं 19 साल के बच्चे की मां के तौर पर बात कर रही हूं।’

प्रियंका चतुर्वेदी के ट्वीट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे सवाल कर दिया। उसने पूछा कि क्या वह यही बात तब भी कहतीं, जब यह आरोप सामान्य नागरिक के खिलाफ लगा होता। इस पर प्रियंका ने कहा, ‘मेरा भाई किसी तरह के विशेषाधिकार प्राप्त बैकग्राउंड से नहीं आता था। 18 साल की उम्र में उसने भी यही सपना देखा। मुंबई में अपने सपने को साकार करने की कोशिश में उसे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। साथ ही उसे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। तो हां, मुझे पता है कि मैं किस बात को लेकर चिंतित हूं।’

कांग्रेस ने गोवा में बार को लेकर स्मृति ईरानी पर निशाना साधा

मालूम हो कि कांग्रेस ने स्मृति की बेटी पर अवैध बार चलाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने मंत्रिमंडल से इरानी को बर्खास्त करना चाहिए। कांग्रेस के मीडिया व प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ‘केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। गोवा में उनकी बेटी द्वारा चलाए जा रहे रेस्त्रां पर शराब परोसने के लिए फर्जी लाइसेंस जारी करवाने का आरोप लगा है और यह कोई ‘सूत्रों के हवाले से’ या फिर एजेंसियों की ओर से राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए लगाया गया आरोप नहीं है, बल्कि आरटीआई के तहत प्राप्त जानकारी में खुलासा हुआ है।’

स्मृति बोलीं – राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ना मेरी गलती!

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के इस आरोप को दुर्भावनापूर्ण करार दिया। उन्होंने दावा किया कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी की 5,000 करोड़ रुपये की लूट पर उनके मुखर रुख के कारण उनकी बेटी को निशाना बनाया गया है। उसकी गलती यह है कि उसकी मां ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा।

ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने उनकी बेटी जोइश का चरित्र हनन किया और उसे निशाना बनाया। उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस को उनकी बेटी की ओर से कोई गड़बड़ी किए जाने का सबूत दिखाने की चुनौती दी।

You Might Also Like

Asian Games 2023: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता रजत पदक, मणिपुर को किया समर्पित
इंटरपोल से भगोड़े मेहुल को मिली राहत पर खड़गे ने जताई चिंता, कही यह बड़ी बात
राकेश झुनझुनवाला ने छोड़ी थी वसीयत, जानें किसे मिलेगी 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति
Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी में चार सत्र की गिरावट के बाद दिखी तेजी
एशिया कप क्रिकेट : आईसीसी ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पीसीबी की मांग खारिज कर दी
TAGGED:illegal bar in GoaPriyanka ChaturvediShiv Sena MPsmriti iraniZoish Iran
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

પશ્ચિમ બંગાળ: રાજ્યપાલ કેસરીનાથ ત્રિપાઠીએ બોલાવી સર્વપક્ષીય બેઠક, રાજ્યની સ્થિતિ પર થશે ચર્ચા

Revoi
Revoi
June 12, 2019
कर्नाटक : कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बोम्मई का मांगा इस्तीफा, लगाया मतदाता डेटा चोरी का आरोप
मानसून सत्र : SIR को लेकर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
पीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब के साथ की द्विपक्षीय वार्ता, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा
ભગવાન રામનો જે મહૂર્તમાં થયો હતો જન્મ,તે મહૂર્તમાં જ દેશના વડાપ્રધાન મોદી રામ મંદિરનું કરશે ભુમિ પૂજન
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?