ICC महिला टी20 विश्व कप : स्पिनरों की मारक गेंदबाजी के बाद शेफाली का पचासा, बांग्लादेश पर जीत से भारतीय उम्मीदें जीवंत
मैनचेस्टर, 25 जून। स्पिनरों की मारक गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का तूफानी अर्धशतकीय पारी (53 रन, 34 गेंद, एक छक्का, आठ चौके) भारत के काम आया, जिसने गुरुवार को यहां ग्रुप एक में कमजोर प्रदर्शन के बावजूद बांग्लादेश को 19 गेंदों के शेष रहते पांच विकेट से हराकर तीसरी जीत दर्ज की और ICC महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं।
India stay in the running for a #T20WorldCup semi-final berth with a victory over Bangladesh 💪
📝: https://t.co/Fk1pgw4HxO pic.twitter.com/o2bpuM6gt4
— ICC (@ICC) June 25, 2026
राधा व श्री चरणी ने बांग्लादेश को 137 रनों पर सीमित किया
ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम दो वामहस्त स्पिनरों राधा यादव (3-23) व श्री चरणी (2-21) के सामने आठ विकेट पर 137 रनों तक पहुंच सकी। जवाब में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ शेफाली के साथ जेमिमा रॉड्रिग्स (26 रन,15 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) व यस्तिका भाटिया (23 रन, 18 गेंद, तीन चौके) की उपयोगी पारियों से भारत ने 16.5 ओवरों में पांच विकेट पर 139 रन बना लिए।
🔙 to winning ways ✌️#TeamIndia bag 2⃣ points with a comprehensive victory by 5⃣ wickets in Manchester ✅
Scorecard ▶️ https://t.co/mWgNXcEkp0#T20WorldCup | #WomenInBlue | #INDvBAN pic.twitter.com/WMuuLzsfyZ
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 25, 2026
हरमनप्रीत एंड कम्पनी का समग्र प्रदर्शन कदापि शानदार नहीं था
वैसे देखा जाए तो स्कोर कार्ड पर भारत की यह जीत भले ही अच्छी दिख रही है, लेकिन मैदान पर हरमनप्रीत एंड कम्पनी का प्रदर्शन उतना शानदार नहीं था। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने शुरुआत में तीन कैच छोड़े और कुछ बार खराब फील्डिंग की। फिर बल्लेबाजी के दौरान उन्हें कई जीवनदान भी मिले। खैर, अंत भला तो सब भला। फिलहाल सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए रविवार को शक्तिशाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें व अंतिम ग्रुप मैच में ऐसे ढीले प्रदर्शन से कदापि काम नहीं चलेगा।
South Africa seal a commanding win over the Netherlands to boost their #T20WorldCup semi-final hopes 💪
📝: https://t.co/bFvtRDUw9b pic.twitter.com/jNEyYf96cy
— ICC (@ICC) June 25, 2026
दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को 88 रनों से रौंदा
इस बीच दक्षिण अफ्रीका ने ब्रिस्टल में गुरुवार को ही खेले गए दिवा-रात्रि मैच में नीदरलैंड्स को 88 रनों से रौंदकर भारत की भांति तीसरी जीत से छह अंक बटोर लिए। हालांकि दक्षिण अफ्रीका (0.734) के मुकाबले भारत (2.268) बेहतर नेट रन रेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर है। वहीं बांग्लादेश चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
ICC Women's T20 World Cup 2026 Points Table 🔥
India Beat Bangladesh And Stand On No. 2 Of Group A & South Africa Beat Netherlands And Stands On No. 3 💪 Let's See Who Will Qualift For The Semifinals 👀#INDvsBAN #SAvsNED pic.twitter.com/9gc88H5aET
— Manish Dev Sports (@ManishDevSports) June 25, 2026
भारत की अब ऑस्ट्रेलिया से होगी ‘करो या मरो’ की टक्कर
कुल मिलाकर देखें तो ग्रुप से सेमाफाइनलिस्ट के फैसले के लिए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका बनाम मैचों में तनातनी दिखेगी। इसमें कोई शक नहीं कि बांग्लादेश के मुकाबले दक्षिण अफ्रीकी टीम ज्यादा ताकतवर है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा।
Drop a '💙' for the #WomenInBlue 👇
Scorecard ▶️ https://t.co/mWgNXcEkp0#TeamIndia | #T20WorldCup | #INDvBAN pic.twitter.com/H0MtMVx78A
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 25, 2026
शेफाली ने तीन पारियों में दूसरा पचासा ठोका
मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद दबाव में उतरी भारतीय टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली ने तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि स्मृति मंधाना (आठ रन, एक चौका) फिर नहीं चलीं और तीसरे ओवर में लौट गईं (1-31)। लेकिन शेफाली ने स्पिन और तेज गेंदबाजों दोनों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पॉवरप्ले में भारत का स्कोर एक विकेट पर 63 रनों तक पहुंचा दिया और सिर्फ 29 गेंदों पर मौजूदा विश्व कप की तीन पारियों में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया।
Continuing her fiery form 🔥
Player of the Match Shafali Verma with yet another impactful performance in the #T20WorldCup 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/mWgNXcEkp0#TeamIndia | #WomenInBlue | #INDvBAN | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/jgwPZjSIZN
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 25, 2026
शेफाली व यस्तिका के बीच 45 रनों की भागीदारी
यस्तिका संग 45 रनों की सबसे बड़ी भागीदारी करने वालीं शेफाली हालांकि नौवें ओवर में असामान्य तरीके से स्टंप आउट हो गई। नाहिदा अख्तर की गेंद पर अंदरूनी किनारा लगने के बाद उन्होंने एक रन लेने की कोशिश की, लेकिन विकेटकीपर ने गेंद पकड़कर गिल्लियां बिखेर दीं।
The hunt for a #T20WorldCup semi-final spot continues as India stay in the race with a commanding win over Bangladesh 🙌
Watch the match highlights 🎥https://t.co/5dAQDeWOBe
— ICC (@ICC) June 25, 2026
इसके बाद बीच के ओवरों में रनगति कुछ धीमी पड़ी और यस्तिका व ऋचा घोष (10 रन,12 गेंद, दो चौके) लगातार ओवरों में निकल गईं। फिलहाल जेमिमा ने तेज पारी खेलकर भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया। हरमनप्रीत (नाबाद 13 रन, 14 गेंद, एक चौका) व दीप्ति शर्मा (नाबाद पांच रन, दो गेंद, एक चौका) ने टीम की जीत पर अंतिम मुहर लगाई। बांग्लादेश के लिए रितू मोनी ने 29 रन पर दो विकेट लिए।
भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने पॉवरप्ले में चार कैच टपकाए
इससे पहले बांग्लादेशा पारी के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पॉवरप्ले में ही चार आसान कैच टपका दिए। कैच छोड़ने वालों में नंदनी शर्मा (दो कैच), यस्तिका भाटिया और राधा यादव शामिल रहीं। राधा ने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी दो कैच छोड़े थे।
फिरदौस व मोस्तारी ने दूसरे विकेट पर जोड़े 51 रन
भारतीय क्षेत्ररक्षकों की गलतियों का सबसे अधिक फायदा सलामी बल्लेबाज जुयैरिया फिरदौस (33 रन, 31 गेंद, पांच चौक) को मिला, जिन्हें पांचवें ओवर तक तीन जीवनदान मिले। हालांकि वह इन मौकों का पूरी तरह फायदा नहीं उठा सकीं, जिन्हें पिच पर दौड़ने को लेकर दो बार चेतावनी झेलने वाली नंदनी (1-32) ने शानदार कैच लेकर पैवेलियन भेजा। फिरदौस और शोभना मोस्तारी (22 रन, 26 गेंद, दो चौके) ने दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की, जो मैच की इकलौती अर्धशतकीय भागीदारी साबित हुई।
भारत ने इस मैच में रेणुका सिंह ठाकुर को मौका दिया, जिन्होंने अपने पहले ही ओवर में सफलता दिलाई और सलामी बल्लेबाज दिलारा अख्तर (चार रन) को लौटाया। खैर, फिरदौस के रूप में दूसरा विकेट गिरने के बाद एक भी अच्छी भागीदारी विकसित नहीं हो सकी।
Another feather in the cap for the No. 1⃣ ranked T20I bowler 🪶🫡
What a tournament Sree Charani is having! 💙
Updates ▶️ https://t.co/mWgNXcEkp0#TeamIndia | #T20WorldCup | #WomenInBlue | #INDvBAN pic.twitter.com/dtRmLrOaHS
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 25, 2026
बांग्लादेश के अंतिम 5 विकेट 28 रनों की वृद्धि पर गिरे
राधा यादव ने दूसरी सर्वोच्च स्कोरर कप्तान निगार सुल्ताना (32 रन, 27 गेंद, चार चौके) और शोभना को जल्दी-जल्दी आउट किया। वहीं अंतिम ओवर में श्री चरणी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ तीन रन देकर दो विकेट झटके। बांग्लादेश के अंतिम पांच विकेट सिर्फ 28 रनों की वृद्धि पर गिरे। हालांकि क्षेत्ररक्षकों के चार कैच छोड़ने के अलावा भारतीय गेंदबाजों ने सात वाइड और तीन नो-बॉल भी फेंकीं।
