hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, आज हीट वेव का येलो अलर्ट; 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > दिल्ली > एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, आज हीट वेव का येलो अलर्ट; 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
दिल्लीराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, आज हीट वेव का येलो अलर्ट; 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

Revoi Editor
Last updated: April 25, 2026 12:15 pm
Revoi Editor
Published: April 25, 2026
Share
SHARE

नोएडा, 25 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के नोएडा समेत पूरे एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 25 अप्रैल को भी हीट वेव (लू) का प्रभाव जारी रहेगा और इसके लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।

दिन के समय और शाम दोनों वक्त लू चलने की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी का असर और अधिक बढ़ गया है। हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) सुबह करीब 40 प्रतिशत और शाम तक 20 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। हालांकि राहत की खबर यह है कि 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव शुरू होने की संभावना है। इस दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। तापमान 43 डिग्री के आसपास ही रहेगा, लेकिन बादलों की वजह से धूप की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दिन भी अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। 28 और 29 अप्रैल को मौसम और अधिक बदलेगा। इन दोनों दिनों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। 28 अप्रैल को तापमान घटकर अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री तक आ सकता है, जबकि 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है।

इन दिनों हवा में नमी भी बढ़ेगी, जिससे उमस का असर महसूस हो सकता है। 30 अप्रैल को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। इस दिन तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 25 अप्रैल तक जहां लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा, वहीं 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव शुरू होकर 27 से 29 अप्रैल के बीच हल्की बारिश के साथ तापमान में आंशिक गिरावट देखने को मिलेगी।

You Might Also Like

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने जारी किया पहलगाम हमले के आतंकियों के पोस्टर, सेना ने तेज की कार्रवाई
राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात में बोले पीएम मोदी – भारत और तिरंगे की ताकत अब पूरी दुनिया देख रही
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का खुलासा – सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए पाक पीएम इमरान ने भेजा था संदेश
राजस्थान: करणपुर विधानसभा सीट पर मतदान शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी के निधन से स्थगित हो गया था चुनाव
ECI की पहल : 85 वर्ष से अधिक वय के बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा
TAGGED:ConditionsheatwaveIssuedNCRRain ForecastedSevere Heatwave ContinuesTodayYellow Alert
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

August 10, 2026

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?