1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. गाजीपुर मामले को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, कहा- महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर
गाजीपुर मामले को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, कहा- महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर

गाजीपुर मामले को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, कहा- महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर

0
Social Share

नई दिल्ली, 25 अप्रैल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में एक युवती की हत्या से पहले उसकी शिकायत दर्ज करने में आनाकानी करने, फिर दबंगों के पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि भाजपा शासन में अब यह नयी व्यवस्था बन गयी है। प्रियंका गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक लड़की की हत्या के मामले में पहले प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी, फिर पीड़ित परिवार को धमकियां मिलना और दबंगों द्वारा अराजकता फैलाना यह दिखाता कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर है।”

उन्होंने कहा “भाजपा राज में अब यही अघोषित कानून बन गया है कि जब भी किसी महिला पर अत्याचार होता है तो पीड़ित को ही और प्रताड़ित किया जाता है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा “महिलाओं को लेकर प्रधानमंत्री जी की बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ दिखावा हैं। उन्नाव हो, हाथरस हो, प्रयागराज हो या गाजीपुर, जहां भी महिलाओं के साथ अन्याय हुआ, भाजपा अपनी पूरी सत्ता के साथ पीड़िता के खिलाफ, अत्याचारी के साथ खड़ी हो गई। देश भर की महिलाएं ये अंधेरगर्दी देख रही हैं।”

  • क्या है मामला?

दरअसल, यह पूरा मामला गाजीपुर जिले के करण्डा क्षेत्र में स्थित कटरिया गांव में युवती की संदिग्ध मौत से जुड़ा हुआ है। यहां बीते 15 अप्रैल को गंगा नदी में एक युवती की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई थी। हालांकि, पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दरअसल, यह पूरा विवाद पीड़ित परिवार से मिलने को लेकर शुरू हुआ था। बताया गया कि सपा प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा था, जिसे ग्रामीणों ने रोक लिया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code